देश में भीषण गर्मी के बीच अब एयर कंडीशनर सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बनता जा रहा है. कई राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के लिए घर में ठंडक बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है.
भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप ऑप्टिमिस्ट (Optimist) ने एयर कंडीशनर बाजार में एंट्री की है और अपना पहला एसी लॉन्च किया है. दरअसल ये कंपनी एसी पर ही फोकस्ड है. हाल ही में इनका एसी आईआईटी दिल्ली में एक्सट्रीम हीट में टेस्ट किया गया था.
कंपनी का दावा है कि उसका नया AC खास तौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह एसी 50 डिग्री तक के तापमान में भी लगातार ठंडक देने में सक्षम है.
यह भी पढ़ें: स्वदेशी AC कंपनी Optimist CEO ने सेफ्टी को लेकर खोले कई राज, गैस नहीं- इस वजह से लगती है आग!
आमतौर पर बहुत ज्यादा गर्मी में एसी की कूलिंग कम हो जाती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसमें इस्तेमाल की गई नई तकनीक इसे ऐसे हालात में भी स्टेबल परफॉर्मेंस में मदद करती है.
Optimist के इस AC की एक बड़ी खासियत इसकी पावर और तेजी से कूलिंग करने की कैपेसिटी है. कंपनी ने इसमें टर्बो प्लस फीचर दिया है, जिससे 1.4 टन का एसी भी 1.9 टन जैसी कूलिंग दे सकता है.
यानी कमरे को जल्दी ठंडा करने में यह ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है. इसके साथ ही यह AC बिजली की खपत के मामले में भी किफायती बताया जा रहा है. कंपनी के अनुसार, इसका ISEER रेटिंग 6.05 है, जिससे बिजली का बिल 25 से 35 फीसदी तक कम हो सकता है.
इस एसी में कई ऐसे फीचर भी दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे प्रोडक्ट्स में देखने को मिलते हैं. इसमें गैस लेवल इंडिकेटर दिया गया है, जिससे यूजर को पता चलता रहता है कि एसी में गैस का लेवल क्या है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में AC को फटने से बचाता है ये फीचर, तुरंत ऐसे करें चेक
इसके अलावा इसे मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है. यूजर अपने फोन से एसी ऑन या ऑफ कर सकता है, उसकी परफॉर्मेंस देख सकता है और जरूरत पड़ने पर सर्विस अलर्ट भी मिल जाते हैं. इस ऐप में ये भी देख सकते हैं कि आपका एसी पावर कितना कंज्यूम कर रहा है और कितना बिल आएगा.
इतना ही नहीं, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सिस्टम भी दिया गया है जो रियल टाइम में एनर्जी यूसेज को ट्रैक करता है, फिल्टर की स्थिति बताता है और मेंटेनेंस की जरूरत पहले ही बता देता है. यानी खराबी आने से पहले ही यूजर को अलर्ट मिल जाता है, जिससे बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.
कंपनी ने इस प्रोडक्ट के साथ सर्विस पर भी खास ध्यान देने की बात कही है. इसमें 5 साल की वारंटी के साथ 10 साल तक कंप्रेसर वारंटी दी जा रही है. साथ ही कंपनी अपने खुद के इंस्टॉलेशन और सर्विस नेटवर्क को भी अलग-अलग शहरों में बढ़ा रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके.
यह भी पढ़ें: बाहर 45 डिग्री तापमान और 18 पर AC, फिर भी तप रहा रूम? अपनाएं ये ट्रिक
Optimist की शुरुआत 2024 में हुई थी और इसे आशीष गोयल और प्रणव चोपड़ा ने मिलकर शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि वह भारत में बना, भारत के लिए मॉडल पर काम कर रही है और आने वाले समय में अलग-अलग क्षमता वाले एसी भी लॉन्च किए जाएंगे.
फिलहाल इसका 1.4 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी बाजार में उतारा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये रखी गई है, जो कि लॉन्च ऑफर के तहत दी जा रही है.
यह एसी 20 मई 2026 से Amazon, कंपनी की वेबसाइट और Optimist स्टोर्स पर उपलब्ध है. शुरुआती तौर पर इसे दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर जैसे शहरों में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसे देश के अन्य हिस्सों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.
बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के बीच ऐसे प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Optimist का यह नया एसी बाजार में अपनी जगह बना पाता है और ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क