AC फटने से बचना है? तो ये फीचर्स आपके AC में जरूर होने चाहिए!

7 May 2026

Photo: AI

क्या है मामला?

ग्रेटर नोएडा में अमित कुमार नाम के व्यक्ति के घर में AC फटने से आग लग गई. गर्मियों के मौसम में AC ब्लास्ट के हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे बचने के लिए जानिए जरूरी फीचर्स के बारे में.

Photo: Pexels

थर्मल मॉनिटरिंग

साधारण AC सिर्फ कमरे के तापमान को मॉनिटर करता है. लेकिन स्मार्ट AC में इंटरनल सेंसर होते हैं. कंप्रेसर ओवरहीट होने लगे, तो AC तुरंत पावर कट कर देता है.

Photo: Pexels

प्रेशर लीक डिटेक्शन

ज्यादातर AC ब्लास्ट गैस लीक की वजह से होते हैं. IoT सेंसर की मदद से गैस लीकेज का पता लगाया जा सकता है. बड़ी दुर्घटना से पहले ही ये सेंसर पावर ऑटोमैटिकली बंद कर देते हैं.

Photo: Pexels

वोल्टेज फ्लक्चुएशन

भारत में कई जगहों पर बिजली की सप्लाई स्थिर नहीं रहती, इससे बचने के लिए स्मार्ट AC में बिल्ट-इन वोल्टेज स्टेबलाइजर दिया जाता है, जो AC को सुरक्षित रखता है.

Photo: Pexels

मेंटेनेंस अलर्ट फीचर

अक्सर लोग तब ही AC की सर्विसिंग करवाते हैं जब वह ठीक से कूलिंग करना बंद कर देता है. इस फीचर की मदद से AC अपनी हेल्थ चेक करके आपको नोटिफिकेशन देता है.

Photo: Pexels

स्मार्ट कट-ऑफ फीचर

अगर AC का कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा काम करने लगे, तो यह फीचर तुरंत पावर कट कर देता है, ताकि कंप्रेसर पर ज्यादा लोड न पड़े और ओवरहीटिंग से बचाव हो सके.

Photo: Pexels

रिमोट किल स्विच

कई बार लोग AC बंद करना भूल जाते हैं, जिससे वह लगातार चलता रहता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है. इस फीचर की मदद से आप AC को कहीं से भी बंद कर सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next