स्वदेशी AC कंपनी Optimist CEO ने सेफ्टी को लेकर खोले कई राज, गैस नहीं- इस वजह से लगती है आग!

एयर कंडीशनर्स अब लग्जरी नहीं जरूरत बनते जा रहे हैं. मार्केट में कई तरह के एसी मिलते हैं. हाल ही कुछ घटनाओं की वजह से एसी की सेफ्टी पर सवाल उठ रहे हैं. हमने ऑप्टिमिस्ट एसी ब्रांड के फाउंडर से इस बारे में बातचीत की है.

Advertisement
स्वदेशी AC ब्रांड ऑप्टिमिस्ट के फाउंडर और सीईओ आशीष गोयल स्वदेशी AC ब्रांड ऑप्टिमिस्ट के फाउंडर और सीईओ आशीष गोयल

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

भारत में AC अब सिर्फ आराम की चीज नहीं रही. अब ये जरूरत बन चुका है. लेकिन ज्यादातर लोग AC को सिर्फ एक मशीन मानते हैं जो गर्मी में ठंडी हवा देती है. असल में AC इससे कहीं ज्यादा बड़ा रोल निभाता है. 

हर साल गर्मियों में AC फटने और आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं. इस बार दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से घर जल गया और 9 लोगों की मौत हो गई. लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं. हमने स्वदेशी कंपनी Optimist AC के फाउंडर और सीईओ सेे बातचीत की है. जानने की कोशिश की है कि आखिर AC के काम करने का तरीका क्या है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sony ने लॉन्च किया अनोखा AC, शर्ट के अंदर पहन कर घूम सकेंगे, मिलेगी ठंडक

Optimist होम ग्रोन कंपनी है और हाल ही में कंपनी को बड़े निवेश मिले हैं. कंपनी के फाउंडर आशीष का मानना है कि AC को सिर्फ ठंडा करने वाली मशीन की तरह नहीं, बल्कि कंफर्ट सिस्टम की तरह देखना होगा.

आशीष गोयल अर्बन लैडर के भी को-फाउंडर रह चुके हैं. भारत में बढ़ते AC की डिमांड और खतरों को लेकर हमने उनसे लंबी बातचीत की है. जानने की कोशिश की है कि एसी को सेफ कैसे रखें और एसी का मार्केट कैसे बदल रहा है.

सिर्फ ठंढा करना एसी का काम नहीं!

आशीष कहते हैं कि भारत में सबसे बड़ी समस्या सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि नमी है. कई बार तापमान 35-38 डिग्री होता है, लेकिन उमस इतनी ज्यादा होती है कि शरीर ज्यादा परेशान हो जाता है. और यहीं पर ज्यादातर AC फेल हो जाते हैं.

Advertisement

AC का काम सिर्फ तापमान कम करना नहीं है. यह हवा से नमी भी हटाता है. जब AC के अंदर की ठंडी सतह से हवा गुजरती है, तो उसमें मौजूद नमी पानी में बदल जाती है. इसी वजह से कमरे में ठंडक महसूस होती है. लेकिन यही प्रक्रिया अगर सही तरीके से कंट्रोल न हो, तो दिक्कत शुरू होती है.

AC में रहने से स्किन सूखती है या गला खराब होता है?

आशीष गोयल बताते हैं कि भारत में जो AC बिकते हैं, उनमें से ज्यादातर विदेशों के मौसम के हिसाब से डिजाइन होते हैं. वहां की नमी, वहां का तापमान और यहां का माहौल बिल्कुल अलग है. इसलिए यहां के यूजर्स को पूरा कंफर्ट नहीं मिल पाता.

यह भी पढ़ें: AC को आग से बचाने का तरीका, देखें वायरल वीडियो

यही वजह है कि लोग कहते हैं AC में बैठकर स्किन सूख जाती है, गला खराब हो जाता है या सिर दर्द होता है. असल में यह AC की गलती नहीं, बल्कि गलत डिजाइन और गलत सेटिंग का असर होता है.

उन्होंने एक और बड़ा मिथ भी तोड़ा, AC से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. उनका कहना है कि असल में दिक्कत तब होती है जब लोग AC को बहुत कम तापमान पर चला देते हैं. शरीर अचानक ठंडे माहौल में जाता है और उसे एडजस्ट होने का समय नहीं मिलता. अगर सही तापमान और सही सेटिंग रखी जाए, तो AC नुकसान नहीं करता.

Advertisement

स्वदेशी Optimist AC में क्या है खास?

Optimist AC इसी सोच के साथ बनाया गया है कि भारत के मौसम के हिसाब से काम करे. कंपनी ने अपने AC को 50 डिग्री तक की गर्मी में टेस्ट किया है ताकि भीषण गर्मी में भी कूलिंग कम न हो. 

आशीष गोयल बार-बार एक बात पर जोर देते हैं, AC को समझना जरूरी है. आज भी भारत में ज्यादातर लोग AC खरीदते समय सिर्फ ब्रांड और कीमत देखते हैं. उन्हें यह नहीं पता होता कि सही AC कैसे चुना जाता है.

यही वजह है कि कई बार लोग AC खरीद लेते हैं, लेकिन कुछ साल बाद कूलिंग कम हो जाती है, गैस लीक होने लगती है या बार-बार सर्विस की जरूरत पड़ती है.

गैस लीक कैसे होती है?

इस पर आशीष ने क्लियर किया कि AC सही डिजाइन किया जाए और सही तरीके से लगाया जाए, तो गैस लीक जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि AC में कुछ खास जगहों पर जंग लगने की संभावना ज्यादा होती है, खासकर जहां पाइप मुड़ता है. अगर उस डिजाइन को ठीक कर दिया जाए, तो बड़ी समस्या खत्म हो सकती है.

ऐप से पता कर सकते हैं गैस का लेवल

आशीष गोयल ने हमें बताया कि Optimist AC ने इसी डायरेक्शन में काम किया है. इसमें ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो खुद बता सकते हैं कि मशीन में क्या चल रहा है. जैसे गैस लेवल कम हो रहा है या नहीं, मशीन सही काम कर रही है या नहीं.

Advertisement

यह फीचर इसलिए खास है क्योंकि आम यूजर को अक्सर पता ही नहीं चलता कि AC में गैस कम हो गई है या नहीं. कई बार बिना जरूरत के गैस भरवा दी जाती है या देर से पता चलता है.

एक और दिलचस्प चीज है इसका स्मार्ट सिस्टम. आशीष बताते हैं कि उनका AC समय के साथ बेहतर हो सकता है. जैसे मोबाइल में अपडेट आता है, वैसे ही इसमें भी सॉफ्टवेयर अपडेट आता है. यानी आज जो AC आप खरीदते हैं, वह कुछ समय बाद और बेहतर हो सकता है.

टेक्नोलॉजी से लैस है Optimist AC

आशीष एक उदाहरण दिया कि कैसे एक फीचर को रात में ही दूर से अपडेट करके ठीक कर दिया गया. यह दिखाता है कि आने वाले समय में AC सिर्फ हार्डवेयर नहीं रहेगा, बल्कि सॉफ्टवेयर भी उतना ही जरूरी होगा. एक अपडेट से दूर बैठे एसी को ठीक किया जा सकता है. नए फीचर्स ऐड करने के लिए भी कंपनी अपडेट जारी कर सकती है जैसे स्मार्टफोन्स में होता है.

कूलिंग के मामले में भी Optimist AC अलग सोच के साथ आया है. कंपनी ने ऐसा मोड बनाया है जिसमें AC कुछ समय के लिए ज्यादा पावर से चलता है ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए. क्योंकि असल जिंदगी में लोग घर आते ही तुरंत ठंड चाहते हैं.

Advertisement

ऐप में दिखता है इलेक्ट्रिसिटी कंजम्पशन

बिजली बचाने पर भी कंपनी का बड़ा फोकस है. आशीष कहते हैं कि सिर्फ स्टार रेटिंग से काम नहीं चलता. असली फर्क इस बात से पड़ता है कि AC असल जिंदगी में कितना बिजली खाता है. इसलिए उन्होंने पूरे सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया है कि कम बिजली में बेहतर कूलिंग मिले.

उन्होंने यह भी माना कि भारत में AC को लेकर जागरूकता अभी भी कम है, खासकर छोटे शहरों में. लोग वही खरीदते हैं जो दुकानदार बता देता है. इसलिए सही जानकारी देना भी उतना ही जरूरी है. बात के आखिर में एक ऐसा आइडिया सामने आया जो आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement