AC को आग से बचाने का तरीका, देखें वायरल वीडियो 

11 May 2026

Photo: ITG

दिल्ली हो या मुंबई, एयर कंडीशनर (AC) में आग लगने की ढेरों घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दिल्ली के विवेक विहार में तो 9 लोगों की जान जा चुकी हैं. 

Photo: Unsplash

AC में आग लगने की मुख्य वजह ओवरहीट और शॉट सर्किट है.  

Photo: Unsplash

इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट क्रेजी जुगाड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि AC को ओवरहीट से कैसे बचाएं. 

Photo: Unsplash

AC को तीन तरफ से कूलर में लगने वाली घास की जाली से कवर कर दिया जाता है. इसके लिए स्पेशल स्टैंड बनाया. 

Photo: Unsplash

कूलर की तर्ज पर एक छोटा पंप लगाकार  घास पर पानी डाला. इसके बाद दावा किया गया है कि इससे AC का आउटडोर यूनिट ठंडा रहेगा. 

Photo: Insta/crazy_jugaaad

हम ऐसा करने की सलाह नहीं देते हैं. आउटडोर यूनिट को खुली जगह में लगाएं. साथ ही उसकी रेगुलर सर्विसिंग कराएं. 

Photo: Unsplash

AC कंपनियां आउटोडर यूनिट को ऐसे डिजाइन करती हैं, ताकि वह मौसम की मार झेल सकें. हालांकि कई लोग उसको रेगुलर क्लीन नहीं करते हैं. 

Photo: Unsplash

रेगुलर क्लीनिंग ना होने की वजह से आउटडोर की जाली पर ढेर सारी मिट्टी जमा हो जाती है. ऐसे में आउटडोर प्रोपर हीटर बाहर नहीं निकाल पाता है, जिससे वह ओवरहीट हो जाता है. 

Photo: Unsplash

AC में प्रॉब्लम होने पर तुरंत कंपनी के ऑथराइज्ड मैकेनिक को ही बुलाएं. खराब मेंटेनेंस की वजह से AC में आग लग सकती है. 

Photo: Unsplash

Read Next