12 May 2026
Photo: AI
सोनी कंपनी ने शरीर पर पहनने वाला एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से चिलचिलाती गर्मी में भी आसानी से ठंडक पाई जा सकती है. आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट के बारे में.
Photo: Sony
टेक दिग्गज सोनी ने Sony Reon Pocket Pro Plus नाम से यह गैजेट लॉन्च किया है, जिसे शरीर पर पहनकर भीषण गर्मी से राहत पाई जा सकती है.
Photo: Sony
इस पहनने वाले AC की कूलिंग पिछले वर्जन के मुकाबले 20% ज्यादा बेहतर हो गई है. अब यह शरीर को 2 डिग्री ज्यादा तेजी से ठंडक देने में सक्षम है.
Photo: Sony
यह गैजेट साधारण फैन की तरह सिर्फ हवा नहीं देता, बल्कि इसके अंदर खास कूलिंग मेटल प्लेट्स लगी हुई हैं, जिनकी मदद से यह आइस पैक जैसी ठंडक पहुंचाता है.
Photo: Sony
इस डिवाइस में नया नेक फिन लगाया गया है, जिसकी वजह से यह 40% ज्यादा स्टेबल हो गया है. इसे पहनकर आसानी से कहीं भी जाया जा सकता है.
Photo: Sony
इस गैजेट में बड़ी बैटरी दी गई है. AC के सेकंड हाईएस्ट कूलिंग मोड पर भी यह लगभग 10 घंटे तक आसानी से चल सकता है.
Photo: Sony
इस गैजेट के साथ एक छोटा पॉकेट टैग मिलता है, जो आसपास की गर्मी और ह्यूमिडिटी को मापता है और उसी हिसाब से ऑटोमैटिक कूलिंग लेवल सेट करता है.
Photo: Sony
इस प्रोडक्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे शर्ट के अंदर पहना जा सकता है. इसकी वजह से यह गैजेट दिखाई भी नहीं देता और शानदार कूलिंग देता है.
Photo: Sony
फिलहाल यह गैजेट यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत करीब ₹25,000 रखी गई है. हालांकि, बाकी देशों की कीमत अभी बताई नहीं की गई है.
Photo: Sony