30 हजार की कीमत, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED, OPPO K14 Plus में क्या-क्या मिलेगा?

Oppo K14 Plus को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था. भारतीय बाजार में आज से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. कंपनी ने इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी है और हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है.

Advertisement
Oppo K14 Plus Oppo K14 Plus

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo K14 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया था. अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बैटरी है. 

करीब 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, OIS कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर और IP69K जैसी खूबियां भी दी गई हैं. 

Advertisement

OPPO K14 Plus की पहली सेल शुरू, कीमत कितनी है?

OPPO K14 Plus 5G की बिक्री  8 अक्टूबर से Flipkart और OPPO India e-store पर शुरू हो गई है. फोन को तीन वेरिएंट में उतारा गया है. 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये का है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: ₹2.20 लाख का Vivo X Fold 6 लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी, सैमसंग को मिलेगी टक्कर

लेकिन Big Billion Days सेल की वजह से शुरुआती खरीदारी थोड़ी ज्यादा दिलचस्प है. पहले दिन चुनिंदा बैंक कार्ड और कुछ UPI पेमेंट पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में बेस मॉडल की इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये तक आ सकती है. 8GB+128GB मॉडल 28,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल 31,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है.

Advertisement

8000mAh की बैटरी

OPPO K14 Plus की असली पहचान इसकी 8000mAh बैटरी है. आज के ज्यादातर फोन में 5000 से 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिलती है, ऐसे में 8000mAh काफी बड़ी कैपेसिटी है.

कंपनी का दावा है कि फोन करीब 12 घंटे से ज्यादा लगातार BGMI गेमिंग और 20 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो चला सकता है. OPPO के अपने टेस्ट में सामान्य इस्तेमाल में बैटरी करीब 2.95 दिन तक चलने का दावा किया गया है. बैटरी को 1800 फुल चार्ज साइकल के बाद भी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है. फोन में 45W SUPERVOOC चार्जिंग मिलती है. 

डिस्प्ले देखकर लगेगा महंगा फोन है

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772x1272 पिक्सल है. इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूथ महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने वालों की मौज, शुरू हुई Amazon-Flipkart Sale, मिल रही कमाल की डील्स

OPPO के मुताबिक डिस्प्ले में 10-bit कलर और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी है. ब्राइटनेस भी अच्छी है. स्क्रीन की सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स और HBM ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है. इसलिए बाहर इस्तेमाल करते समय भी स्क्रीन देखने में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

यही वह हिस्सा है जहां K14 Plus अपनी कीमत को सही ठहराने की कोशिश करता है. बड़ी बैटरी के साथ अगर डिस्प्ले साधारण LCD होता तो फोन उतना खास नहीं लगता. यहां AMOLED और 144Hz का कॉम्बिनेशन इसे ज्यादा प्रीमियम बनाता है.

कैमरा में 50MP 

पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है. इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

रियर कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है और 1080p वीडियो में 60fps का विकल्प भी मिलता है. OIS की वजह से वीडियो और कम रोशनी में फोटो लेते समय कैमरा को फायदा मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro से लेकर ₹9 के सामान तक, Swiggy इंस्टामार्ट पर शुरू हुई बड़ी सेल, मिल रहा 90% तक डिस्काउंट

हालांकि यहां एक बड़ी कमी भी है. इस फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है. इसलिए अगर आप अक्सर ग्रुप फोटो, लैंडस्केप या ज्यादा चौड़े फ्रेम वाली तस्वीरें लेते हैं, तो यह फोन आपको थोड़ा सीमित कर सकता है.

गेमिंग के लिए कैसा है OPPO K14 Plus?

फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर दिया गया है. यह 4nm प्रोसेस पर बना चिप है और फोन में 5000mm² का बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी है. इसका मकसद लंबे समय तक गेमिंग या लगातार भारी काम करने के दौरान फोन का तापमान संभालना है.

Advertisement

फोन का वजन करीब 207 ग्राम है और मोटाई करीब 8.4mm है. 8000mAh बैटरी के बावजूद यह फोन बहुत भारी या बहुत मोटा नहीं हो गया है.

Android 17 भी मिलेगा

यह ColorOS 16.5 के साथ आता है और बिक्री लिस्टिंग में Android 17 दिया गया है. OPPO ने फोन के लिए AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें AI Eraser, AI Recompose, AI Writing और Translation जैसे टूल शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »