7000mAh की बैटरी और 3,500 रुपये की कटौती, Amazon Sale में इतनी रह गई कीमत

7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Amazon India पर शुरू होने वाली सेल के दौरान सस्ते में मिलेगा. इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord CE6 Lite है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OnePlus Nord CE6 Lite की बैटरी सिंगल चार्ज में 2 दिन का बैकअप. (Photo: OnePlus) OnePlus Nord CE6 Lite की बैटरी सिंगल चार्ज में 2 दिन का बैकअप. (Photo: OnePlus)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

Amazon India पर कुछ घंटों के बाद एक बड़ी सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन समेत ढेर सारे आइटम पर डिस्काउंट और डील्स देखने को मिलेंगी. ऐमेजॉन इंडिया ने डील्स का खुलासा करते हुए बताया है कि OnePlus Nord CE6 Lite को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. 

OnePlus Nord CE6 Lite को भारत में 30,999 रुपये में लॉन्च किया था और अब वहीं हैंडसेट अच्छे डिस्काउंट के साथ लिस्ट है. ऐमेजॉन सेल के दौरान वनप्लस के इस हैंडसेट को 27,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है. 

Advertisement

OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus Nord CE6 Lite  में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च किया है, जिसे अपग्रेड किया जा सकेगा. 

OnePlus Nord CE6 Lite का प्रोसेसर 

OnePlus Nord CE6 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह फोन दो वेरिएंट में आता है, जो 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. दूसरे में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹9 हजार सस्ता मिलेगा OnePlus का ये फोन!

OnePlus Nord CE6 Lite का कैमरा सेटअप 

OnePlus Nord CE6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बेहतर पिक्चर क्लिक कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: OnePlus 16: भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन आाया सामने, 9000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

OnePlus Nord CE6 का कैमरा सेटअप 

OnePlus Nord CE6 में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »