पुराने फोन में छिपा है खजाना! कैमरा बिक रहा ₹2.5 लाख किलो, जानिए क्यों है इतनी कीमत

पुराने स्मार्टफोन को अगर आप कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, तो जरा रुकिए. इनके कैमरा मॉड्यूल की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया जा रहा है. दिल्ली में पुराने फोन कैमरों का भाव ₹2.5 लाख प्रति किलो तक बताया जा रहा है. जानिए इस दावे की पूरी कहानी.

Advertisement
पुराने फोन का कैमरा कबाड़ नहीं, लाखों का माल? पुराने फोन का कैमरा कबाड़ नहीं, लाखों का माल?

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

पुराने स्मार्टफोन को हम अक्सर कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके कैमरे की कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है? दिल्ली में पुराने स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल की कीमत ₹2.5 लाख प्रति किलो तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी कई पुराने स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल निकालता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में इन कैमरों की कीमत लाखों रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. आइए जानते हैं कि आखिर पुराने फोन के कैमरों की इतनी कीमत क्यों बताई जा रही है.

Advertisement

क्या सच में स्मार्टफोन में सोना होता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन के अंदर बहुत कम क्वांटिटी में सोना मौजूद हो सकता है. अलग-अलग डिवाइस में इसकी क्वांटिटी करीब 0.007 से 0.034 ग्राम तक हो सकती है. इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब ₹507 तक हो सकती है. यह क्वांटिटी फोन के मॉडल और उसके अंदर इस्तेमाल किए गए पार्ट्स पर निर्भर करती है.

यानी जिस डिवाइस को लोग खराब समझकर फेंक देते हैं, कबाड़ वाले उसमें से काम के पार्ट्स निकालकर उन्हें आगे बेच सकते हैं. पुराने फोन के कैमरा मॉड्यूल भी इसी तरह दोबारा इस्तेमाल या रिसाइकिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Rule Change: आधार कार्ड के बदले नियम, नाम बदलने के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

कैमरा इतने महंगे क्यों बेचे जा रहे हैं?

Advertisement

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन के पुराने कैमरा मॉड्यूल दिल्ली में ₹2.5 लाख प्रति किलो तक बिक रहे हैं. इसकी एक वजह कैमरा मॉड्यूल में इस्तेमाल होने वाली कीमती धातुएं हो सकती हैं. इसमें सोने की क्वांटिटी बहुत कम होती है.

स्मार्टफोन के कैमरा और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में सोने का इस्तेमाल वायर बॉन्डिंग, कनेक्टर और पिन जैसी जगहों पर किया जाता है. इसके अलावा पुराने कैमरा मॉड्यूल सेकेंड-हैंड मार्केट में भी बिक सकते हैं. फोन रिपेयर करने वाले लोग कई बार पुराने पार्ट्स का इस्तेमाल करते हैं.

कैमरा मॉड्यूल की ₹2.5 लाख प्रति किलो कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे इस दावे को पूरी तरह सही मानने से पहले इसकी कन्फर्मेशन जरूरी है.

यह भी पढ़ें: OpenAI को बड़ा झटका! सेफ्टी लीडर ने छोड़ी कंपनी, बोले AI का ये रास्ता ठीक नहीं!

स्मार्टफोन में सोने का इस्तेमाल क्यों होता है?

स्मार्टफोन में सोने का इस्तेमाल इसकी अच्छी इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी की वजह से किया जाता है. सोना बिजली को अच्छी तरह पास करता है और इसमें जल्दी जंग भी नहीं लगती. फोन के अंदर कनेक्टर और दूसरे छोटे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में यह काफी काम आता है.

Advertisement

यही वजह है कि बहुत कम मात्रा में होने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सोने का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए अगली बार कोई पुराना फोन या उसका कैमरा मॉड्यूल कबाड़ समझकर फेंकने से पहले एक बार जरूर सोच लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »