Meta स्मार्ट ग्लास का कैमरा चुपके से सुन रहा था बातचीत, बिना बोले करने लगा रिकॉर्ड

MetaRayban स्मार्ट ग्लासेज भारत में काफी पॉपुलर हो चुके हैं. कई बार कंपनी पर आरोप लगे हैं कि बिना परमिशन कैमरा रिकॉर्ड करता है. कंपनी ने ये बात मान ली है.

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

Meta Ray-Ban Smart Glasses Privacy Bug: सोचिए आप किसी दोस्त से पर्सनल बात कर रहे हैं और आपको लगता है कि आसपास कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो रही. लेकिन आपके चेहरे पर लगा स्मार्ट चश्मा आपकी बातचीत रिकॉर्ड करके उसका टेक्स्ट भी सेव कर रहा हो. यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है. अक्टूबर 2026 में Meta के Ray-Ban स्मार्ट चश्मों को लेकर ऐसी ही शिकायतें सामने आईं. कंपनी ने गड़बड़ी को मान लिया है और कहा कि इसे ठीक कर दिया गया है. लेकिन इस घटना ने AI से लैस पहनने वाले गैजेट्स की प्राइवेसी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

Advertisement

बिना कमांड दिए कैसे शुरू हुई रिकॉर्डिंग?

Meta के स्मार्ट चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और Meta AI असिस्टेंट मिलता है. यूजर आम तौर पर 'Hey Meta' बोलकर असिस्टेंट को ऐक्टिवेट कर सकते हैं और फिर सवाल पूछने, जानकारी लेने या दूसरी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आवाज दे सकते हैं.

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने शिकायत की कि उनके चश्मे बिना 'Hey Meta' बोले ही ऐक्टिव हो रहे थे. एक यूजर ने ऑनलाइन बताया कि उसके तीन अलग-अलग चश्मों में ऐसा हुआ. इनमें सेकंड और थर्ड जेनेरेशन के मॉडल शामिल थे. उसका दावा था कि चश्मे से जुड़ी Meta AI ऐप में बातचीत की रिकॉर्डिंग और उसका टेक्स्ट दिखाई दे रहा था, जबकि उसने बिना वेक वर्ड के जवाब देने वाली सेटिंग भी बंद कर रखी थी.

Meta ने क्या कहा और क्या गड़बड़ी ठीक हो गई?

Advertisement

Meta ने Android Authority को बताया कि यह समस्या अब ठीक कर दी गई है. कंपनी ने यह भी कहा कि यूजर Meta AI की सेटिंग में जाकर अपनी वॉयस हिस्ट्री देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे डिलीट कर सकते हैं.

लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया कि गड़बड़ी की असली वजह क्या थी. क्या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट में गलती थी, क्या वेक वर्ड पहचानने वाले सिस्टम में कोई समस्या आई थी या असिस्टेंट के सक्रिय होने के तरीके में कोई दूसरी खामी थी? इन सवालों का सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया.

यह भी साफ नहीं है कि कुल कितने चश्मे प्रभावित हुए और रिकॉर्ड हुई बातचीत कितने समय तक सेव रही. Meta के यह कहने से कि समस्या ठीक हो गई है, इतना जरूर पता चलता है कि कंपनी ने इस गड़बड़ी को स्वीकार किया. लेकिन इसकी तकनीकी वजह और असर की पूरी जानकारी सामने आना भी जरूरी है. 

स्मार्ट चश्मे में प्राइवेसी का खतरा इतना बड़ा क्यों है?

स्मार्ट चश्मे की सबसे बड़ी खासियत ही इसके प्राइवेसी जोखिम को बढ़ाती है. यह देखने में आम चश्मे जैसा लगता है, लेकिन इसमें कैमरा और माइक्रोफोन जैसे सेंसर हो सकते हैं. फोन से अलग, इसे पहनने वाला शख्स आसपास के लोगों से बात करते हुए भी इसका इस्तेमाल कर सकता है.

Advertisement

मान लीजिए आप किसी कैफे में बैठे हैं, ऑफिस में मीटिंग कर रहे हैं या घर में परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं. सामने वाले शख्स को शायद पता भी न हो कि आपके चश्मे में AI असिस्टेंट मौजूद है. अगर रिकॉर्डिंग की लाइट या आवाज ठीक से काम न करे, तो लोगों के लिए यह समझना और मुश्किल हो सकता है कि उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही है या नहीं.

क्या यह पहली बार हुआ है?

स्मार्ट चश्मों की प्राइवेसी को लेकर सवाल पहले भी उठते रहे हैं. इस साल की शुरुआत में स्वीडिश मीडिया की एक रिपोर्ट में Meta के चश्मों से जुड़े वीडियो और डेटा को रिव्यू करने वाले कर्मचारियों के अनुभवों का जिक्र किया गया था. रिपोर्ट में निजी पलों से जुड़े संवेदनशील फुटेज देखने की बात सामने आई थी. इस मामले ने यह सवाल उठाया कि जब चश्मे से जुटाया गया डेटा आगे की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होता है, तो उसकी समीक्षा कौन करता है और यूजर की निजता की सुरक्षा कैसे होती है.

यूरोप के डेटा सुरक्षा नियामक ने भी जताई चिंता

13 अक्टूबर 2026 को यूरोपियन डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड (EDPB) ने स्मार्ट ग्लासेज से जुड़े डेटा सुरक्षा जोखिमों पर एक बयान जारी किया. नियामक ने कहा कि ऐसे डिवाइस आम चश्मे जैसे दिखते हैं, लेकिन इनमें कैमरा और माइक्रोफोन्  होते हैं और ये इंटरनेट से जुड़े रहते हैं. इससे लोगों की जानकारी के बिना उनकी रिकॉर्डिंग होने का खतरा बढ़ता है.

Advertisement

क्या यूजर अपनी रिकॉर्डिंग जांच सकते हैं?

Meta के मुताबिक, यूजर Meta AI की सेटिंग में अपनी बातचीत से जुड़े वॉयस लॉग देख सकते हैं और उन्हें डिलीट कर सकते हैं. अगर आपके पास Ray-Ban Meta स्मार्ट चश्मा है, तो ऐप में उपलब्ध वॉयस हिस्ट्री और प्राइवेसी सेटिंग्स को देखना उपयोगी रहेगा. यह भी जांचें कि कौन-सी सुविधाएं सक्रिय हैं और असिस्टेंट को किस तरह चालू किया जा सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »