घर में बिजली का बिल बचाने के लिए लोग सोलर पैनल और विंड टरबाइन का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी मदद से लगभग मुफ्त में बिजली मिल सकती है. लेकिन कई बार धूप न निकलने या तेज हवा न चलने की वजह से बिजली सही तरीके से नहीं बन पाती है और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए मैग्नेटिक विंड टरबाइन मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
जानिए क्या होता है मैग्नेटिक विंड टरबाइन
नॉर्मल विंड टरबाइन की तरह ही यह एक वर्टिकल टरबाइन होता है, लेकिन इसमें हवा को पकड़ने वाले पंखों की जगह चुम्बक लगे होते हैं. इन चुम्बकों की मदद से टरबाइन घूमता है और बिजली बनता है. साथ ही, जब हवा नहीं चलती है, तब भी मैग्नेट की मदद से टरबाइन को घूमने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा ऐलान! 27 अगस्त को लॉन्च होगा नया Galaxy स्मार्टफोन, फीचर्स लीक
कैसे करता है काम?
यह डिवाइस बिजली बनाने के लिए रोटर पर लगे मैग्नेट का इस्तेमाल करता है. मैग्नेट एक-दूसरे को धक्का देते हैं, जिससे टरबाइन घूमता रहता है. हवा न होने पर भी घूमता है और हवा के बहाव से भी इसे बिजली बनाने में मदद मिलती है. जैसे ही रोटर घूमता है, इससे जुड़ी मोटर बिजली बनाना शुरू कर देती है.
जानिए इसे लगाने का असली फायदा
मैग्नेटिक विंड टरबाइन लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह बताया जाता है कि इसकी मदद से कम हवा में भी बिजली बनाई जा सकती है. जहां बाकी विंड टरबाइन सही तरीके से काम नहीं कर पाते, वहां यह आसानी से काम करता है. खास बात यह है कि दूसरे डिवाइस से बिजली बनाने में कुछ न कुछ लिमिटेशन होती है, लेकिन मैग्नेटिक टरबाइन हवा कम होने पर भी काम करता है.
यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट्स को Google का बड़ा तोहफा! 4,800 रुपये का AI प्लान 1 साल तक फ्री
सच में बचता है बिजली का बिल?
घर में अगर आप इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपका बिजली का बिल कम हो सकता है. साथ ही, खराब मौसम में भी बिजली बनने को लेकर टेंशन कम हो सकती है. आपको हर मौसम में फ्री बिजली मिल सकती है, जिसकी मदद से आपके पैसे बचेंगे और महंगे बिजली के बिल कम हो जाएंगे.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क