अब भारतीय CCTV कैमरों में लगेगी Made in India चिप, चीन को बड़ा झटका!

अब सीसीटीवी कैमरों में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिपसेट Vision SoC का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए चेन्नई बेस्ड माइंडग्रो टेक्नोलॉजी ने प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ एक अहम समझौता किया है.

Advertisement
CCTV कैमरों में लगेंगे देसी चिपसेट. (Photo: Unsplash) CCTV कैमरों में लगेंगे देसी चिपसेट. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

अब भारतीय सीसीटीवी कैमरा और अन्य सिक्योरिटी डिवाइस में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिपसेट का यूज किया जाएगा. आने वाले दिनों में भारत के सिक्योरिटी कैमरों में Vision SoC सेमीकंडक चिप का इस्तेमाल किया जाएगा.

इसके लिए चेन्नई बेस्ड फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी माइंडग्रो टेक्नोलॉजी ने प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ एक अहम समझौता किया है. 

Vision SoC चिपसेट को पहली बार कमर्शियली तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इन चिप्स का इस्तेमाल कंपनी अपने सुरक्षा प्रोडक्ट में इस्तेमाल करेगी. इस दौरान माइंडग्रो टेक्नोलॉजी के को-फाउंडर और सीईओ शाश्वत टीआर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जहां पर उन्होंने चीनी कैमरों पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय चिपसेट Vision SoC  की जानकारी शेयर की थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आपके घर का CCTV कैमरा भी हो सकता है हैक! एक छोटी गलती लीक कर सकती है प्राइवेट वीडियो

उन्होंने बताया है कि सीसीटीवी और सिक्योरिटी कैमरों में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिपसेट बनाने के वे बहुत ही करीब पहुंच चुके हैं. अब उन्होंने अपनी चिपसेट के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए प्रामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता कर लिया है.   

Vision SoC एक किफायती चिपसेट है

शाश्वत टीआर ने अपने पुराने वीडियो में बताया था कि Vision SoC एक किफायती चिपसेट है. साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे, जो सीसीटीवी कैमरे को न सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा देगी. साथ ही इसमें सेंसर को कंट्रोल करने की काबिलियत शामिल है.

यह भी पढ़ें: Qubo ने लॉन्च किए CCTV और कार डैशकैम, सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं चोरी होने से भी बचाएंगे!  

Advertisement

चिपसेट कई टास्क को कंप्लीट कर सकेगा 

शाश्वत टीआर ने बताया है कि उनका यह चिपसेट कई टास्क को कंप्लीट कर सकता है. इसमें इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो एनकॉडिंग और डेटा ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है. 

पुराने वीडियो में उन्होंने बताया है कि सरकार का जोर इस बात पर है कि संवेदनशील निगरानी  डेटा का गलत इस्तेमाल ना किया जाए. साथ ही उनकी सिक्योरिटी सुनिश्चित की जा सके. 

उन्होंने बताया है कि माइंडग्रोव के मौजूदा चिप प्रोटोटाइप में पहले से ही कई जरूरी सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं. वहीं, कंपनी CCTV से जुड़े व्यापक कार्यों और जरूरतों को पूरा करने के लिए नई Vision SoC चिप सीरीज भी डेवलप कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »