15 हजार से कम में Karbonn की वापसी! 7000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले 2 फोन लॉन्च

स्वदेशी कंपनी Karbonn ने वापसी की है. नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं. दोनों ही बजट स्मार्टफोन्स हैं और इनमे बड़ी बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या कुछ है खास.

Advertisement
Karbonn स्मार्टफोन्स Karbonn स्मार्टफोन्स

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

एक समय भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी पहचान बनाने वाली देसी कंपनी Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में लौट आई है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Rebel सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च किए हैं.

खास बात यह है कि दोनों फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है. इनमें से एक फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि दूसरे में 64MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है.

Advertisement

स्मार्टफोन बाजार में इस समय Samsung, Vivo, Oppo और Xiaomi जैसी कंपनियों का दबदबा है. ऐसे में Karbonn के लिए दोबारा अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा. हालांकि, कंपनी ने इस बार बड़ी बैटरी, क्लीन सॉफ्टवेयर और कम कीमत पर फोकस किया है. दोनों फोन Android 16 के साथ आते हैं और कंपनी ने दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है.

लेकिन एक बात ध्यान देने वाली है. दोनों फोन 4G हैं. यानी 5G फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए ये फिलहाल विकल्प नहीं हैं. कंपनी ने Rebel सीरीज का 5G मॉडल भी लाने की बात कही है.

Karbonn Rebel और Rebel Pro की कीमत कितनी है?

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Karbonn Rebel की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इसकी लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है. इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद इसे 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा.

Advertisement

वहीं, Karbonn Rebel Pro की कीमत भी 14,999 रुपये है. इसकी लॉन्च कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 11,499 रुपये हो जाती है.

दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी. Karbonn Rebel तीन रंगों ब्लू, गोल्ड और सिल्वर में आएगा. वहीं Rebel Pro को ब्लू, चेरी रेड, गोल्ड और ग्रे रंग में खरीदा जा सकेगा.

Karbonn Rebel में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

Karbonn Rebel की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. इस कीमत में इतनी बड़ी बैटरी मिलना इसे खास बनाता है. कंपनी का कहना है कि यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत न पड़े.

फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यानी सामान्य इस्तेमाल और स्क्रॉलिंग के लिए स्क्रीन ठीक अनुभव दे सकती है, लेकिन इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन नहीं मिलता.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे की जानकारी कंपनी ने अपनी लॉन्च स्पेसिफिकेशन में अलग से स्पष्ट नहीं की है.

Advertisement

फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है.

Karbonn Rebel Pro में 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.

इसका मतलब है कि फोन पर स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट नॉर्मल 60Hz स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आएंगे. हालांकि, यहां भी कंपनी ने HD+ रिजॉल्यूशन दिया है, जबकि इस कीमत के आसपास कुछ दूसरे फोन में फुल एचडी स्क्रीन मिल जाती है.

कैमरे की बात करें तो Rebel Pro में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन में भी MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी बड़ी बैटरी के मामले में यह सामान्य Rebel से पीछे है, लेकिन स्क्रीन और कैमरे के मामले में कुछ बेहतर फीचर देता है.

Advertisement

दोनों फोन में क्या-क्या फीचर मिलेंगे?

Karbonn Rebel और Rebel Pro दोनों डुअल सिम स्मार्टफोन हैं. इनमें Android 16 दिया गया है. कंपनी ने दो साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कंपनी का दावा है कि फोन में गैर-जरूरी ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं होंगे. इससे यूजर्स को क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा. दोनों फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है.

इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं. इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षित हैं और पानी के छींटों को झेल सकते हैं. हालांकि, इन्हें वाटरप्रूफ नहीं समझना चाहिए.

कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. सुरक्षा के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का विकल्प दिया गया है.

Karbonn Rebel और Rebel Pro के स्पेसिफिकेशन

फीचर

Karbonn Rebel

Karbonn Rebel Pro

डिस्प्ले

6.75 इंच HD+

6.7 इंच HD+

रिफ्रेश रेट

90Hz

120Hz

प्रोसेसर

MediaTek Helio G81

MediaTek Helio G81

रियर कैमरा

50MP

64MP

Advertisement

फ्रंट कैमरा

जानकारी उपलब्ध नहीं

16MP

बैटरी

7000mAh

6000mAh

चार्जिंग

18W

20W

RAM

6GB

6GB

स्टोरेज

128GB

128GB

सॉफ्टवेयर

Android 16

Android 16

नेटवर्क

4G

4G

लॉन्च कीमत

11,999 रुपये

12,499 रुपये

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »