भारत में एक नया स्मार्ट और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है. इसका नाम Itel City 300 5G है. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 120Hz का रिफ्रेश रेट्स वाला डिस्प्ले मिलता है. इसमें डुअल रियर कैमरा और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है. बैक पैनल पर iPhone Air जैसा लुक मिलता है.
Itel City 300 5G की की कीमत 14,999 रुपये है. इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. माइक्रोसएडी कार्ड की मदद से 1TB तक का स्टोरेज कार्ड लगाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन स्लिम प्रोफाइल के साथ लॉन्च हुआ है, जिसकी थिकनेस 8.4mm की बताई है.
Itel City 300 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Itel City 300 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है, जो स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. साथ ही गेमिंग एक्सपीरिंयस भी इंप्रूव होता है.
Itel City 300 5G में प्रोसेसर
Itel City 300 5G में Unisoc T8200 ऑक्टाकोर 6nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है. इसमें 4GB LPDDR4x RAM दी गई है और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे. Itel City 300 5G एंड्रॉयड गो एडिशन पर काम करता है. इसमें ब्लॉटवेयर ऐप्स नहीं मिलते हैं.
Itel City 300 5G का कैमरा
Itel City 300 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है. रियर कैमरा की मदद से 2K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 एपर्चर के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार
Itel City 300 5G की बैटरी
Itel City 300 5G में 5000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 10W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन बॉक्स के साथ ही चार्जर मिलेगा.
Itel City 300 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो लॉक स्मार्टफोन को अनलॉक काम करता है. इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है.
रोहित कुमार