IRCTC की नई वेबसाइट कल होगी लॉन्च, मिलेंगे AI फीचर्स और बदलेगा रेल टिकट बुकिंग का तरीका

IRCTC की वेबसाइट पूरी तरह से बदलने वाली है. दावा किया गया है कि लॉन्च के बाद लोगों को फास्ट टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी और कैप्चा से भी छुटकारा मिल सकता है.

Advertisement
15 जुलाई को IRCTC की नई वेबसाइट आएगी! 15 जुलाई को IRCTC की नई वेबसाइट आएगी!

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

भारतीय रेलवे जल्द ही IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है. अगर आप अक्सर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपका अनुभव पूरी तरह बदल सकता है.

रेलवे का कहना है कि नई वेबसाइट पहले से ज्यादा तेज, आसान और स्मार्ट होगी. इसमें सिर्फ नया डिजाइन ही नहीं मिलेगा, बल्कि टिकट बुकिंग के पूरे प्रोसेस को आसान बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

Advertisement

नई वेबसाइट के लिए फीडबैक

कुछ हफ्ते पहले छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मौजूदा IRCTC वेबसाइट की कई समस्याएं बताईं. उन्होंने कहा कि टिकट बुक करते समय वेबसाइट अक्सर धीमी हो जाती है, बार-बार कैप्चा भरना पड़ता है, बहुत ज्यादा पॉप-अप आते हैं और तत्काल टिकट के समय वेबसाइट कई बार काम करना बंद कर देती है.

यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स

इसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट पूरी तरह नए तरीके से तैयार करने का निर्देश दिया. अब रेलवे ने छात्रों को ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया है और लॉन्च से पहले उनका फीडबैक भी लिया है. 

सबसे पहले बदलेगा वेबसाइट का लुक

नई IRCTC वेबसाइट का डिजाइन पहले से काफी क्लीन और आसान होगा. मौजूदा वेबसाइट पर कई जगह विज्ञापन, पॉप-अप और अलग-अलग सेक्शन होने की वजह से नए यूजर्स को टिकट बुक करने में परेशानी होती है.

Advertisement

नई वेबसाइट में इंटरफेस को सरल बनाया गया है ताकि जरूरी जानकारी आसानी से दिखे और कम क्लिक में टिकट बुक हो सके.

यह भी पढ़ें: बर्थडे आने पर वॉट्सऐप भेजेगा अलर्ट, कब से मिलेगा ये फीचर?

कैप्चा और बेवजह के पॉप-अप होंगे कम

रेलवे का कहना है कि नई वेबसाइट में बार-बार आने वाले कैप्चा, फ्लैशिंग एलिमेंट और दूसरे ऐसे हिस्सों को काफी हद तक कम किया जाएगा जो टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी करते हैं. इससे खासकर तत्काल टिकट बुक करते समय समय की बचत होगी. 

तत्काल टिकट बुक करना होगा पहले से आसान

सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग में होती है. दरअसल वेबसाइट और ऐप लोड होते रह जाते हैं और तब तक तत्काल का विंडो बंद हो जाता है और टिकट बुक ही नहीं होता.

यह भी पढ़ें: How to download iOS 27: iPhone यूजर्स के लिए आ गया iOS 27 Public Beta, ऐसे करें इंस्टॉल

हर दिन लाखों लोग तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान वेबसाइट पर सबसे ज्यादा लोड आता है. नई वेबसाइट को इस तरह तैयार किया गया है कि ज्यादा ट्रैफिक आने पर भी इसकी स्पीड बनी रहे. रेलवे का मकसद है कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट फ्रीज न हो और यूजर को बार-बार पेज रिफ्रेश न करना पड़े.

Advertisement

सीट चुनना भी होगा आसान

नई वेबसाइट में सीट उपलब्धता देखने का तरीका भी बदलेगा. यात्री सीट और कोच की जानकारी पहले से ज्यादा आसान तरीके से देख सकेंगे. इससे टिकट बुक करते समय सीट चुनना और विकल्प समझना आसान होगा.

PNR स्टेटस, टिकट कैंसिल करना और रिफंड जैसी सेवाओं तक पहुंच भी पहले से सरल बनाई जा रही है. यही बदलाव RailOne ऐप में भी देखने को मिल सकते हैं. 

AI भी करेगा आपकी मदद

नई IRCTC वेबसाइट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक AI यूजर के व्यवहार को समझकर वेबसाइट का इस्तेमाल आसान बनाएगा.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 8 का खुलासा, ऐपल के फोल्ड आईफोन से होगी टक्कर

अगर किसी यात्री को टिकट बुक करने या किसी सेवा का इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है, तो AI बेस्ड सपोर्ट सिस्टम उसे सही जानकारी और ऑप्शन दिखाने में मदद करेगा. इसका मकसद वेबसाइट को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाना है. 

सिर्फ वेबसाइट नहीं, पूरा सिस्टम हो रहा है अपग्रेड

रेलवे सिर्फ वेबसाइट का डिजाइन नहीं बदल रहा. इसके पीछे काम करने वाले पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को भी अपग्रेड किया जा रहा है. यही सिस्टम पूरे देश में ट्रेन टिकट बुकिंग संभालता है.

Advertisement

रेलवे का कहना है कि जब नया PRS पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब नई IRCTC वेबसाइट उसकी पूरी कैपेसिटी का फायदा उठा सकेगी. इसी वजह से बीटा वर्जन पहले आएगा, जबकि सभी फीचर्स वाला फाइनल पोर्टल कुछ महीनों बाद उपलब्ध होगा. 

क्या नई वेबसाइट से तुरंत बदल जाएगा सब कुछ?

ऐसा नहीं है. रेलवे ने साफ किया है कि शुरुआत में बीटा वर्जन लॉन्च होगा. इसमें यूजर्स और छात्रों से मिले सुझावों के आधार पर बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद इसे सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह जारी किया जाएगा. यानी शुरुआत में कुछ फीचर्स सीमित हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे नई वेबसाइट पूरी तरह पुराने पोर्टल की जगह ले लेगी. 

अगर रेलवे अपनी प्लानिंग के मुताबिक नई वेबसाइट का फाइनल वर्जन लॉन्च करता है तो यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा टिकट बुकिंग की स्पीड में मिलेगा. तत्काल टिकट के समय वेबसाइट के क्रैश होने की समस्या कम हो सकती है. हालांकि तत्काल बुकिंग में ज्यादा फर्जीवाड़ा एजेंट्स की वजह से भी होता है और मौजूदा सर्वर इतने लोड को ठीक से हैंडल ही नहीं कर पाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »