भारत में आ रहा सस्ता iQOO Z11 Lite, मिलेगी 6500mAh बैटरी, डुअल कैमरा और बहुत कुछ

iQOO Z11 Lite भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगा, जिसमें 6500mAh की बैटरी मिलेगी. ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के अधिकतर फीचर्स का खुलासा हो चुका है. इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
iQOO Z11 Lite दो कलर में दस्तक देगा. (Photo: iQOO) iQOO Z11 Lite दो कलर में दस्तक देगा. (Photo: iQOO)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

भारत में जल्द ही एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम iQOO Z11 Lite है. कंपनी ने बताया है कि भारत में यह फोन 24 जुलाई को लॉन्च होगा. साथ ही इस हैंडसेट को लेकर एक माइक्रोसाइट तैयार हो चुकी है, जिसके फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है. यह AI फीचर्स के साथ दस्तक देगा और इसका फोकस स्टूडेंट पर है. 

Advertisement

iQOO Z11 Lite में मिलिट्री ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी और कंपनी का दावा है कि इसमें सेगमेंट की सबसे ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी. 

iQOO Z11 Lite को लेकर लीक्स रिपोर्ट में दावा किया है कि यह  OriginOS 6 पर काम करेगा, जिसके साथ 2 साल के लिए ओएस अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. यह घर में पढ़ाई करने वालों और एंटरटेनमेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा. 

iQOO Z11 Lite में AI टूल मिलेगा 

iQOO Z11 Lite में कई AI पावर्ड टूल्स मिलेंगे, जिनका मकसद हर एक टास्क को आसान बनाना है. इसमें एक AI Creation फीचर मिलेगा, जो स्टूडेंट के लिए बड़े ही काम का साबित होगा. इस फीचर की मदद से बड़े-बड़े डॉक्यूमेंट की समरी तैयार की जा सकेग, साथ ही असाइनमेंट को बेहतर बनाया जा सकेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

iQOO Z11 Lite में ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा 

iQOO Z11 Lite को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा. यह डिस्प्ले 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दस्तक देगा. इसकी मदद से आउटडोर पर बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी. 

iQOO Z11 Lite का प्रोसेसर 

iQOO Z11 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का यूज किया जाएगा, जिसकी मदद से इसको बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. इसको Antutu बेंचमार्क पर 579K का स्कोर मिलता है. 

iQOO Z11 Lite की बैटरी 

iQOO Z11 Lite को लेकर ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया है कि इसमें 6500mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 44W का फास्ट चार्जर मिलेगा. कंपनी ने पोर्टल पर बताया है कि इसपर 20 घंटे तक सोशल मीडिया ऐप्स को चलाया जा सकेगा. वहीं, 80 घंटे का कंटीन्यू म्यूजिक प्लेबैक मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स

iQOO Z11 Lite के पोस्टर से पता चलता है कि इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. हालांकि अभी कैमरा सेंसर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »