India AI Impact Summit 2026: भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के CEO

India AI Impact Summit 2026: दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों के CEO और दूसरे अधिकारी भारत आ रहे हैं. ये लोग 16 फरवरी से शुरू होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आप भी हिस्सा ले सकते हैं. इसका प्रॉसेस बहुत आसान है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
सुंदर पिचाई, बिल गेट्स और दूसरे टेक लीडर्स लेंगे India AI Impact Summit 2026 में हिस्सा. (Photo: Reuters) सुंदर पिचाई, बिल गेट्स और दूसरे टेक लीडर्स लेंगे India AI Impact Summit 2026 में हिस्सा. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने वाला है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो अगले हफ्ते शुरू होने वाला है. ये इवेंट 16 फरवरी को शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन भारत मंडपम में होगा. 

इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों के डेलिगेशन के हिस्सा लेंगे. इसमें 15 से 20 सरकारों के प्रमुख, 50 से ज्यादा मंत्री और 50 से ज्यादा दुनिया भर की प्रमुख कंपनी के CEO शामिल होंगे. इसमें भारतीय कंपनियों के प्रमुख भी शामिल होंगे.

Advertisement

समिट में AI इकोसिस्टम से जुड़े लगभग 500 प्रमुख व्यक्ति भी शामिल होंगे. इसमें इनोवेटर्स, रिसर्चर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर शामिल हैं. अगर चर्चित नामों की बात करें, तो गूगल CEO सुंदर पिचाई से लेकर एंथ्रॉपिक के डारियो अमोडेई तक इसका हिस्सा होने वाले हैं. 

भारत इस बार AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में ना सिर्फ टेक और AI सेक्टर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. बल्कि 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे.

कौन-कौन लेगा हिस्सा? 

  • गूगल CEO सुंदर पिचाई
  • DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस
  • OpenAI CEO सैम अल्टमैन
  • एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई
  • Nvidia सीईओ जेन्सेन हुआंग
  • माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ
  • मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन 
  • क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें: AI समिट का असर, दिल्ली में फाइव स्टार होटलों के किराए में खरीद लेंगे कार

Advertisement

कैसे रजिस्टर कर सकते हैं आप? 

India AI Impact Summit 2026 के लिए रजिस्टर करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको रजिस्टर नाउ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको रजिस्टर ऐज डेलिगेट पर जाना होगा. यहां आपको पर्सनल डिटेल्स देनी होंगी.

यह भी पढ़ें: अश्विनी वैष्णव ने बताए AI समिट के 3 बड़े उद्देशय

इसमें नाम और कई दूसरी जानकारियां शामिल हैं. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप 5 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे. इस इवेंट में 700 से ज्यादा सेसन होंगे, जिसमें AI सेफ्टी, गवर्नेंस, एथिकल फ्रेमवर्क, डेटा प्रोटेक्शन और भारत के संप्रभु AI रणनीति पर बात होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement