सरकार का बड़ा एक्शन! Google और Apple को 7 ऐप हटाने का नोटिस, ई-रिक्शा की बैटरी से जुड़ा मामला

ई-रिक्शा चालकों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने बैटरी को फोन से बंद करने के आरोप में 7 मोबाइल ऐप्स को हटाने के लिए Google और Apple को नोटिस जारी किया है. इससे बैटरी के गलत इस्तेमाल पर रोक लग सकती है.

Advertisement
सरकार ने 7 ऐप्स हटाने को कहा (Representational image made with AI) सरकार ने 7 ऐप्स हटाने को कहा (Representational image made with AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

सरकार ने गूगल एंड्रॉयड और ऐपल से BAT BMS जैसे लगभग 7 ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है. आरोप है कि इन ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके ई-रिक्शा और दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी को बंद किया जा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने यह नोटिस भेजा है. जिन ऐप्स पर एक्शन लिया गया है, उनमें BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY जैसे ऐप्स शामिल हैं. इनके अलावा भी कुछ दूसरे ऐप्स को नोटिस में शामिल किया गया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये ऐप्स बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से जुड़ते हैं. BMS का काम बैटरी की हेल्थ, चार्जिंग और सेफ्टी को कंट्रोल करना होता है. लेकिन आरोप है कि कुछ लोग इन ऐप्स का गलत तरीके से इस्तेमाल कर बैटरी को फ़ोन से बंद कर रहे थे. इससे ई-रिक्शा अचानक कही भी रुक सकती है , जिससे ड्राइवर और पससंजर्स को खतरा हो सकती है.

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाए जाएंगे ऐप्स

सरकार का मानना है कि ऐसे ऐप्स का गलत इस्तेमाल लोगों की सेफ्टी के लिए खतरा बन सकता है. इसी वजह से गूगल और ऐपल से कहा गया है कि इन ऐप्स को अपने-अपने स्टोर से हटाया जाए, ताकि कोई भी इन्हें आसानी से डाउनलोड न कर सके.

हालांकि, अभी तक गूगल और ऐपल की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. यह भी साफ नहीं किया गया है कि सभी 7 ऐप्स कब तक हटाए जाएंगे.

Advertisement

अगर आपके फोन में इनमें से कोई ऐप इंस्टॉल है या इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत इससे डिलीट कर दें. बैटरी से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर या मैकेनिक की मदद लें.

फिलहाल सरकार की यह एक्शन गाड़ियों के सेफ्टी और बैटरी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए एक इम्पोर्टेन्ट कदम मानी जा रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है.

क्या है पूरा मामला?

पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम के कथित इंफ्लूएंसर्स ने ई रिक्शा चालकों के साथ प्रैंक करके व्यूज कमाने के लिए वीडियोज डालना शुरू किया था. BAT BMS नाम के ऐप से लगातार टिर्री या ई-रिक्शा को बंद किया जाने लगा. वीडियोज वायरल हुए तो पता चला कि ये अनप्रोटेक्टेड बैटरी की वजह से हुआ जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी थी. कुछ ऐप्स चीन के थे जिससे BMS यानी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम कनेक्ट होता है. 

दरअसल मॉडर्न ई-रिक्शा में जो लिथियम आयन बैटरी दी जाती है उसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ भी होता है. इसके जरिए टेक्निशियन बैटरी चेक करने के लिए BMS यूज करते हैं. बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम उस बैटरी का ओवरऑल हेल्थ बताता है. ऐप से ही ऑफ करने का भी ऑप्शन होता है. हालांकि ये सभी ई-रिक्शा में नहीं होता. ये सिर्फ उन ई-रिक्शा के साथ हो रहा है जिसमें ब्लूटूथ ओपन रखा गया है. 

Advertisement

बैटरी में इनबिल्ट ब्लूटूथ का कंट्रोल रिक्शा चालकों के पास नहीं होता. ये एक्सपर्ट्स कर सकते हैं या टेक्निशियन. इसी वजह से ऐप से ऑफ करने के बाद इन ई-रिक्शा चालकों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ा है. कई वीडियोज देखने को मिल रहे हैं जहां वो  रिक्शा ऑन करने की मिन्नतें करते हुए दिख रहे हैं. उन्हें ऑन कराने के लिए टेक्निशियन पैसे देने पड़ रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »