Google ने Play Store से हटा दिए ये 13 'खतरनाक ऐप्स', अपने फोन से भी करें फटाफट डिलीट

Malware वाले Android Apps को लेकर रिपोर्ट्स आती रहती हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. Google ने हाल ही में 13 खतरनाक ऐप्स को Play Store से हटा दिया है. ये ऐप्स लोगों को टारगेट करते थे. ऐसे में अगर आपने भी इन ऐप्स को डाउनलोड कर रखा है तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें.

Advertisement
Malware वाले Android ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए Malware वाले Android ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

Google ने हाल ही में 13 ऐप्स को Play Store से हटाया है. इन ऐप्स को 20 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था. इन ऐप्स में खामी पाई गई थी जिनकी वजह से ऐप्स को लिस्ट से हटा दिया गया था. 

इन ऐप्स की वजह से फोन की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो जाती है. इसके अलावा ये मोबाइल डेटा का भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और कई सिक्योरिटी खामियां भी इन ऐप्स में पाई गई हैं. McAfee Mobile Research Team के रिसर्चर ने इन ऐप्स को लेकर रिपोर्ट किया था. जिस पर एक्शन लेते हुए गूगल ने इन मैलेशियस ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया. 

Advertisement

ये ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते थे और फ्रॉड को अंजाम देते थे. गूगल ने इन 13 खतरनाक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है. अगर आपने इन ऐप्स को एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर रखा है तो आपको भी इन ऐप्स को अपने फोन ने हटा देना चाहिए. 

आगे ऐप्स की लिस्ट बताने से पहले आपको बता दें कि ऐसे फ्रॉड मैलेशियस ऐप्स के बारे में समय-समय पर वॉर्निंग जारी की जाती है. ये ऐप्स यूजर्स के डेटा को चुराते हैं. इसके अलावा भी कई फाइनेंशियल फ्रॉड एक्टिविटी करते हैं. 

इन ऐप्स को कर दें डिलीट 

अगर आपने ​High Speed Camera, ​SmartTask, ​Flashlight+, ​Memo calendar, ​English-Korean Dictionary, BusanBus, ​Quick Notes, ​Smart Currency Converter, ​Joycode, ​EzDica, ​Instagram Profile Downloader, ​Ez Notes या Image Vault - Hide Images डाउनलोड कर रखा है तो तुरंत इन ऐप्स को अपने फोन से हटा दें. 

Advertisement

ये खतरनाक ऐप्स ना केवल यूजर्स का डेटा चुराते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल करके वो फाइनेंशियल फ्रॉड भी करते हैं. किसी भी ऐप को ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें और रिव्यू भी पूरा पढ़ें. अगर किसी की रिव्यू खराब है या संदेह लग रहा है तो ऐप को डाउनलोड करने से बचें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement