सर्दियों में गीजर चलाने का सही तरीका, गर्म पानी भी मिलेगा और कम आएगा बिजली बिल!

सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. सही टेम्परेचर सेट करने से लेकर समय पर गीजर बंद करने और सर्विसिंग कराने तक, कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप गर्म पानी का मजा ले सकते हैं और बिजली बचाने में मदद पा सकते हैं.

Advertisement
सही तरीके से गीजर चलाएं और गर्म पानी के साथ बिजली की बचत भी करें (Photo: AI) सही तरीके से गीजर चलाएं और गर्म पानी के साथ बिजली की बचत भी करें (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

सर्दियों में गीजर हर घर की जरूरत बन जाता है. इसकी मदद से पानी गर्म करना आसान हो जाता है. लेकिन गीजर का इस्तेमाल जितना आसान है, लापरवाही करने पर यह बिजली का बिल भी बढ़ा सकता है.

कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ज्यादा बिजली खर्च होती है. ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर आप गीजर से गर्म पानी भी पा सकते हैं और बिजली की बचत भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं गीजर चलाने का सही तरीका क्या है.

Advertisement

1. सही टेम्परेचर सेट करना जरूरी

कई बार लोग जरूरत से ज्यादा गर्म पानी करने के लिए गीजर का टेम्परेचर बढ़ा देते हैं. इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. इसलिए गीजर का टेम्परेचर जरूरत के हिसाब से ही सेट करें. आमतौर पर 50 से 55 डिग्री सेल्सियस का टेम्परेचर रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी हो सकता है. इससे पानी भी गर्म रहेगा और जरूरत से ज्यादा गर्म करने से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गीजर चलाने से पहले जरूर करें ये काम, जानलेवा साबित होगी ये कॉमन सी गलती

2. नहाने से 15-20 मिनट पहले चालू करें

कई लोग नहाने जाते समय ही गीजर चालू करते हैं. ऐसे में पानी गर्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है. कुछ लोग गीजर को काफी देर तक चालू छोड़ देते हैं. बेहतर है कि गीजर को पानी गर्म करने के लिए समय दें. कई गीजर में 15 से 20 मिनट लग सकते है. पानी गर्म होने के बाद गीजर बंद कर दें.

Advertisement

3. गीजर को बेवजह चालू न छोड़ें

बिजली बचाने के लिए गीजर का इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है. अगर पानी गर्म हो चुका है और आपको तुरंत इसकी जरूरत नहीं है, तो गीजर बंद कर दें. जरूरत न होने पर उसे लंबे समय तक चालू छोड़ने से बचें. इससे बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Starlink भूल जाइए! Airtel-Jio की तरह टेलीकॉम कंपनी लाएंगे Elon Musk?

4. लीकेज को नजरअंदाज न करें

कई बार गीजर की टंकी, पाइप या उसके जॉइंट में लीकेज होने लगता है. इससे गर्म पानी बर्बाद हो सकता है और गीजर को पानी दोबारा गर्म करना पड़ सकता है. ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. अगर गीजर से पानी टपक रहा है या पाइप में लीकेज है, तो उसे नजरअंदाज न करें. समय पर इसकी जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर मरम्मत कराएं.

5. समय पर सर्विसिंग करवाना जरूरी

गीजर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर उसके अंदर मिनरल्स जमा हो सकते हैं. इसे मिनरल स्केलिंग कहा जाता है. इसके अलावा थर्मोस्टेट खराब होने पर भी पानी गर्म करने में परेशानी आ सकती है. इन समस्याओं से बचने के लिए समय-समय पर गीजर की सर्विसिंग करवाएं. अगर पानी गर्म होने में ज्यादा समय लग रहा है या गीजर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो टेक्नीशियन से इसकी जांच करवाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, 120Hz का डिस्प्ले, इतनी है कीमत

6. घर की जरूरत के हिसाब से गीजर चुनें

अगर आप नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसकी क्षमता पर भी ध्यान दें. कई लोग जरूरत से ज्यादा बड़ी क्षमता वाला गीजर खरीद लेते हैं, जबकि उनके घर में उतने गर्म पानी की जरूरत नहीं होती. इससे पानी गर्म करने में ज्यादा ऊर्जा खर्च हो सकती है. इसलिए घर में कितने लोग हैं और रोजाना कितने गर्म पानी की जरूरत पड़ती है, इसके हिसाब से गीजर चुनें. सही क्षमता वाला गीजर चुनने से बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »