₹3 हजार की रेंज में ये एयर प्यूरिफायर! Amazon सेल में कीमत धड़ाम, ₹7,499 वाला मॉडल अब ₹3,549 में!

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में FULMINARE एयर प्यूरिफायर पर डिस्काउंट मिल रहा है. ₹7,499 MRP वाला यह एयर प्यूरिफायर ₹3,549 में मिल रहा है. इसमें H13 True HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिया गया है. यह 215 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर कर सकता है.

Advertisement
Amazon सेल में कीमत धड़ाम! (Photo: AI) Amazon सेल में कीमत धड़ाम! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

दिल्ली-NCR में सर्दियों के मौसम में AQI काफी बढ़ जाता है. ऐसे में हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है. खराब हवा की वजह से कई लोगों को सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में एयर प्यूरिफायर की मदद से घर के अंदर की हवा को साफ रखने में मदद मिल सकती है.

लेकिन कई लोगों को लगता है कि एयर प्यूरिफायर काफी महंगे आते हैं. इसलिए आज हम आपको ऐमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिल रहे एक एयर प्यूरिफायर के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सेल में इसकी कीमत काफी कम हो गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

Advertisement

किस एयर प्यूरिफायर पर मिल रही है डील?

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन पर अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है. इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. आज हम आपको FULMINARE Air Purifier पर मिल रही डील के बारे में बता रहे हैं.

इस एयर प्यूरिफायर की MRP ₹7,499 है, लेकिन सेल के दौरान इसकी कीमत घ11टकर ₹3,549 हो गई है. यानी इसे खरीदने के लिए आपको पहले के मुकाबले काफी कम पैसे खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के एयर प्यूरिफायर, कीमत 7999 से शुरू

जानिए इस डिवाइस के फीचर्स

एक अच्छे एयर प्यूरिफायर में उसके फिल्टर की क्वालिटी काफी मायने रखती है. इस डिवाइस में H13 True HEPA फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी मिलता है, जो कुछ तरह की गंध को कम करने में मदद कर सकता है.

Advertisement

कितने एरिया को करता है कवर?

यह एयर प्यूरिफायर करीब 215 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर कर सकता है. ऐसे में अगर आप अपने बेडरूम या छोटे कमरे के लिए एयर प्यूरिफायर खरीदना चाहते हैं, तो इसे एक ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ये हैं 5 सबसे सस्ते एयर प्यूरिफायर, कीमत 2,499 रुपये से शुरू

इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कमरे में रखने के लिए सुविधाजनक बनाता है. हालांकि, कमरे की हवा कितनी साफ होगी, यह कमरे के साइज, प्रदूषण के स्तर और डिवाइस के इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है.

अगर आप सर्दियां शुरू होने से पहले अपने घर के लिए एयर प्यूरिफायर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है. ऐमेजॉन की सेल में इसकी कीमत ₹3,549 दिखाई गई है. खरीदने से पहले इसकी मौजूदा कीमत और उपलब्धता जरूर चेक कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »