कर्नाटक के धारवाड़ में गर्ल्स पीजी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. सप्तापुर इलाके में एक व्यक्ति के कथित तौर पर बिना कपड़ों के पीजी परिसर में घुसने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. पीजी में रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि वह बाहर सूख रहे उनके अंतर्वस्त्र चुरा लेता था और विरोध करने पर धमकाता था. महिलाओं ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.