घर का झाड़ू-पोछा करेगा रोबोट: Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

Dreame ने भारत में दो नए और पावरफुल वैक्यूम क्लीनिंग रोबोट्स लॉन्च किए हैं. ये क्लीनिंग और मॉपिंग फीचर्स से लैस हैं और इनमे कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं ये क्या कर सकते हैं.

Advertisement
Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

स्मार्ट होम प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ड्रीमी टेक्नोलॉजीज ने भारत में अपने दो नए रोबोट वैक्यूम लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra नाम से ये नए मॉडल पेश किए हैं.

कंपनी का कहना है कि ये मशीनें घर की सफाई को काफी आसान बना सकती हैं, क्योंकि इनमें झाड़ू और पोछा दोनों काम एक ही डिवाइस में मिलते हैं. खास बात ये है कि ये रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स खुद का डॉक भी खुद से साफ कर सकते हैं. 

Advertisement

कंपनी के मुताबिक दोनों रोबोट घर का मैप बनाकर खुद समझ लेते हैं कि किस जगह सफाई करनी है. इनमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जो घर में रखे फर्नीचर, तार या दूसरी चीजों को पहचानकर उनसे टकराने से बचता है.

यह भी पढ़ें: Meta के इस ऐलान ने 300 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में डाल दी है!

ये रोबोट्स अलग-अलग तरह के फ्लोर और कार्पेट को पहचानकर उसी हिसाब से सफाई करते हैं. अगर कालीन मिलता है तो सक्शन अपने आप तेज हो जाता है और मॉप ऊपर उठ जाता है ताकि कार्पेट गीला न हो.

Dreame L40 Ultra AE में क्या खास

Dreame L40 Ultra AE में कंपनी ने 19,000Pa तक की सक्शन पावर दी है. कंपनी का दावा है कि इससे धूल, बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ किया जा सकता है. इसमें TriCut Brush 3.0 दिया गया है जो लंबे बाल और पालतू जानवरों के बाल को उलझने नहीं देता.

Advertisement

इस मशीन में मॉपएक्सटेंड रोबोस्विंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इसकी मदद से रोबोट दीवार के किनारों और कोनों तक पहुंचकर सफाई कर सकता है. इसके साथ आने वाला पावरडॉक स्टेशन कई काम अपने आप कर देता है.

यह भी पढ़ें: BenQ GW2490TC Review: क्या पैसा वसूल है ये मॉनिटर? गेमिंग से लेकर एडिटिंग तक, कैसी है परफॉर्मेंस?

3DAdapt स्मार्ट नेविगेशन फीचर

इस पावरफुल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर 3DAdapt स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम दिया गया है. यह सेंसर और कैमरा की मदद से घर के आसपास की चीजों को पहचानता है और उसी हिसाब से रास्ता तय करता है. इससे रोबोट कुर्सी, टेबल या दूसरे सामान से टकराए बिना आसानी से सफाई कर सकता है.

इसके साथ आने वाला पावर डॉक स्टेशन सफाई के बाद कई काम अपने आप कर देता है. रोबोट डस्ट अपने आप खाली कर सकता है, मॉप को गर्म पानी से साफ कर सकता है और जरूरत पड़ने पर पानी भी खुद भर लेता है. इससे बार-बार मशीन को हाथ लगाने की जरूरत कम हो जाती है और सफाई का काम लगभग ऑटोमेटिक हो जाता है.

रोबोट सफाई के बाद खुद ही डस्ट खाली कर सकता है, पानी भर सकता है और मॉप को गर्म पानी से साफ भी कर सकता है. इससे बार-बार मशीन को हाथ लगाने की जरूरत कम हो जाती है.

Advertisement

Dreame D20 Ultra क्या कर सकता है

दूसरा मॉडल Dreame D20 Ultra भी झाड़ू और पोछा दोनों काम करता है. इसमें 13,000Pa की सक्शन पावर दी गई है जिससे यह फ्लोर और कार्पेट दोनों साफ कर सकता है. इसमें DuoScrub मॉपिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें दो घूमने वाले मॉप होते हैं जो जमीन पर लगे दाग साफ करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Quick Review: यूज करने में कैसा है Apple का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

इस मशीन में बड़ी 5200mAh बैटरी दी गई है जिससे यह करीब 250 मिनट तक लगातार सफाई कर सकता है. कंपनी का कहना है कि इसमें ऐसा सिस्टम भी दिया गया है जिससे डस्ट बैग को बार-बार खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती और कई दिनों तक मशीन अपने आप काम करती रहती है.

इसमें Pathfinder स्मार्ट नेविगेशन और 3DAdapt ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस दिया गया है. इसकी मदद से रोबोट घर में रखे सामान को पहचान लेता है और उनसे बचकर चलता है. इससे मशीन फर्नीचर से टकराने या फंसने की संभावना कम हो जाती है.

इस मशीन में बड़ी 5200mAh बैटरी दी गई है जिससे यह करीब 250 मिनट तक लगातार सफाई कर सकता है. कंपनी का कहना है कि इसमें ऐसा सिस्टम भी दिया गया है जिससे डस्ट बैग को कई दिनों तक खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती और मशीन लंबे समय तक अपने आप सफाई करती रहती है.

Advertisement

कीमत और उपलब्धता

Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि Dreame D20 Ultra 39,999 रुपये में मिलेगा. दोनों रोबोट वैक्यूम 18 मार्च से Amazon India और कुछ Croma स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी का कहना है कि दोनों मशीनों के साथ 1 साल की वारंटी दी जाएगी और सर्विस सुविधा भारत के 160 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement