1.14 लाख गलती से भेज दिए हैं रिटर्न कर दो... दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सिम कार्ड को बेच रहे थे. साइबर ठग फेक मैसेज की मदद से भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे थे. दिल्ली के शख्स के साथ 1.14 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके थे.

Advertisement
दिल्ली के शख्स ने फेक मैसेज में गंवा दी रकम. (Photo: Unsplash) दिल्ली के शख्स ने फेक मैसेज में गंवा दी रकम. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

साइबर ठगी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने 1.14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के केस में सिम प्रोवाइड कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. 

दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस उपायुक्त (DCP) रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, विक्टिम शख्स को एक मैसेज भेजा और बताया कि उसके परिवार के सदस्य के इलाज के दौरान गलती से पैसे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि विक्टिम को एक मैसेज मिला था, जिसमें रकम जमा होने की जानकारी थी.  

Advertisement

विक्टिम ने मैसेज पर भरोसा कर लिया और क्विक रिस्पोंस कोड (QR Code) स्कैन करके 1.14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. बाद उसको ठगी का पता चला. वह मैसेज फेक था और उनके बैंक खाते में कोई रकम रिसीव नहीं हुई थी. 

मनोज ने जांच में स्वीकार, बेचता था सिम कार्ड 

पुलिस ने जांच में पाया है कि सिम कार्ड मनोज नाम के शख्स पर रजिस्टर्ड है, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने नाम पर जारी सिम कार्ड पैसे लेकर बेचता था. साथ ही 10-15 सिम कार्ड यश नाम के शख्स को प्रोवाइड कराए थे और यश आगे इन सिम कार्ड को साइबर ठगों को बेचता था. 

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों का नया पैंतरा, बड़ी खतरनाक हैं इन नामों की फाइल्स, WhatsApp यूजर्स ना करें क्लिक

फर्जी सिम से लोगों बनाते हैं शिकार 

Advertisement

साइबर ठग अक्सर दूसरों के नाम से सिम कार्ड जारी करवाते हैं और फिर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करते हैं. पुलिस जब मामले की जांच करती है, तो पुलिस उस शख्स तक पहुंचती है. इसलिए जरूरी है कि आपके नाम पर जारी सिम कार्ड किसी दूसरे को ना सौंपे. 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, अब आपकी फोटोज का AI में होगा यूज, बढ़ेंगे साइबर अटैक

आपके नाम पर कितने SIM Card हैं

सरकारी पोर्टल संचार साथी की मदद से यूजर्स आसानी से चेक कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं. अगर कोई सिम कार्ड आपके नहीं है और वहां पर फोन नंबर दिखाई दे रहा है, तो उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं और बंद कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »