साइबर ठगों का नया पैंतरा, बड़ी खतरनाक हैं इन नामों की फाइल्स, WhatsApp यूजर्स ना करें क्लिक

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने पोस्ट करके बताया है कि आपका फोन हाइजैक हो सकता है. साइबर स्कैमर्स एक फाइल भेजकर वॉट्सऐप वेब को हाइजैक कर सकते हैं. साइबर स्कैमर्स इन नाम से फाइल भेज रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp पर खतरनाक फाइल आ रही हैं. (Photo: Unsplash) WhatsApp पर खतरनाक फाइल आ रही हैं. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

साइबर ठगों ने आम लोगों को लूटने का नया तरीका खोज लिया है. अब वे WhatsApp पर कुछ स्पेशल नाम की फाइल सेंड कर रहे हैं और लोगों को शिकार बना रहे हैं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि साइबर क्रिमिनल्स कैसे लोगों को शिकार बना रहे हैं. 

साइबर दोस्त I4C के पोस्ट के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल्स सिर्फ एक वॉट्सऐप मैसेज के जरिए ही स्मार्टफोन से पूरी चैट हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट तक पहुंच बना सकते हैं. 

Advertisement

साइबर क्रिमिनल्स अब वॉट्सऐप के जरिए एक फाइल भेज रहे हैं, जिसको इंस्टॉल करते ही मोबाइल हाइजैक हो सकता है. साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके बताया है कि ये फाइल्स कुछ चुनिंदा नामों के साथ आ रही हैं.  

वॉट्सऐप पर इन नाम से फाइल आती हैं

खतरनाक फाइल के अंत में .exe और .dll files लिखा होता है. इन फाइल्स के इंस्टॉल होते हैं वे वॉट्सऐप वेब सेशन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं.   

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

साइबर दोस्त I4C ने किया पोस्ट 

WhatsApp पर रिसीव हो रही हैं ये फाइल 

एजेंसी ने बताया है कि WhatsApp पर अगर ये फाइल आती हैं तो उनको इंस्टॉल मत करना. ये वॉट्सऐप वेब हैक कर रहे हैं. वॉट्सऐप चैट पर ये फाइल अक्सर व्यू डिटेल्स, इनवॉयस, डॉक्यूमेंट के नाम होती हैं. इनकी पहचान नाम के आखिरी शब्दों से होती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Apple, Google और Samsung तीनों लॉन्च करने जा रहे हैं अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स!

वेब सेशन को हैक करने की कोशिश 

खतरनाक फाइल इंस्टॉल होते ही स्कैमर्स आपके वॉट्सऐप वेब सेशन को हैक कर लेते हैं. फिर वे कॉन्टैक्ट को स्कैम मैसेज भेजकर पैसे ठगते हैं. इसलिए जरूरी है कि ऐसे खतरनाक मैसेज से सावधान रहें. साइबर ठगों द्वारा अगर कोई मैसेज रिसीव होता है तो स्क्रीनशॉट्स लेकर डिलीट कर दें और उसकी कंप्लेंट दर्ज करा दें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »