Clubhouse को एंड्रॉयड यूजर्स भी कर रहे हैं पसंद, 20 लाख से ज्यादा हुए यूजर्स

Clubhouse ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स भी पंस कर रहे हैं. पिछले महीने ने कंपनी ने एंड्रॉयड ऐप लाया था और अब इस प्लैटफॉर्म पर इसके 20 लाख यूजर्स हो गए हैं.

Advertisement
Clubhouse Clubhouse

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • Clubhouse ने एंड्रॉयड पर बटोरे 20 लाख यूजर्स
  • पिछले महीने ही एंड्रॉयड के लिए जारी किया गया है ऐप

ऑडियो चैटिंग ऐप Clubhouse को अब एंड्रॉयड पर भी पॉपुलैरिटी मिल रही है. पिछले महीने ही कंपनी ने Clubhouse ऐप को एंड्रॉयड के लिए पेश किया था. अब कंपनी के पास 20 लाख एंड्रॉयड यूजर्स हो गए हैं. 

गौरतलब है कि हफ्ते भर में कंपनी ने एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर 10 लाख यूजर्स बटोरे थे. ये ऐप लगातार पॉपुलर हुआ और अब एंड्रॉयड पर इसके 20 लाख यूजर्स हो चुके हैं. 

Advertisement

Clubhouse ऐप फिलहाल इनवाइट बेस्ड है यानी आपके जानने वाले में से कोई इसे यूज करता है तो आपको इन्वाइट कर सकता है. रजिस्टर आप बिना इन्वाइट के ही कर सकते हैं, लेकिन  वेटलिस्ट में इंतजार करना होगा. अगर इनवाइट के जरिए साइन अप करते हैं तो आप Clubhouse यूज कर पाएंगे. 

अब कंपनी का प्लान  ये है कि बिना इन्वाइट के भी लोग Clunhouse ऐप यूज कर सकें. आने वाले समय में कंपनी इस ऐप को बिना इन्वाइट यूज करने के लिए तैयार करेगी. Clubhouse के मपताबिक अगले कुछ अपडेट्स के साथ ऐप में डिस्कवरी, नोटिफिकेशन्स और कुछ इंप्रूवमेंट्स किए जाएंगे. 

चूंकि अभी भी एंड्रॉयड के लिए ये ऐप नया है, इसलिए इसमें काफी बग्स हैं. iOS के लिए जो फीचर्स दिए जाते हैं उनमें से कुछ जरूरी फीचर्स एंड्रॉयड के लिए अभी भी नहीं दिए गए हैं. 

Advertisement

इतना ही नहीं, कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो कई बार एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ठीक से काम नहीं करते हैं. हालांकि इसे कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक करेगी और कंपनी ने कहा है कि अभी एंड्रॉयड पर काफी काम किया जाना बाकी है. 
 
आने वाले समय में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी Clubhouse जैसा फीचर देखने को मिलेगा. कंपनी इसी तरह के फीचर की टेस्टिंग भी कर रही है. ट्विटर पर भी ऑडियो चैटिंग फीचर Space काफी पॉपुलर हो रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement