चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! 550 फर्जी अकाउंट्स पर पुलिस का एक्शन, ना करें ये गलती

पुलिस ने लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि चार धाम जाने वाले ऋद्धालुओं को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. लोगों को हेलीकॉप्टर यात्रा के नाम पर भी शिकार बनाया जा रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
चारधाम पर हेलिकॉप्टर यात्रा के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है. (Photo: Unsplash) चारधाम पर हेलिकॉप्टर यात्रा के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

पुलिस ने लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने का को कहा है. चारधाम यात्रा करने वाले कई श्रद्धालुओं को साइबर ठग शिकार बना रहे हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं. 

रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिक तोमर ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए कई श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल करके धामों तक पहुंचते हैं. 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया है कि बीते कुछ साल में यह देखा जा चुका है कि दर्शन के इच्छुक  श्रद्धालुओं को साइबर ठग शिकार बना रहे हैं. कई मामले भी सामने आ चुके हैं. 

साइबर ठगों का फंसाने का तरीका 

पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी विज्ञापन का इस्तेमाल करके लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं, उसके बाद उनके बैंक खाते में सेंध लगाते हैं. 

पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर से कनेक्टेड मामलों की निगरानी के लिए एक स्पेशल टीम तैयार की गई. 

यह भी पढ़ें: फ्री IPL टिकट का झांसा, सरकारी एजेंसी ने खोला साइबर ठगों का मायाजाल

टीम तैयार करने के बाद से ही वह लगातार काम कर रही है और अब तक लगभग 55 ऑनलाइन माध्यम के खिलाफ एक्शन लिया है. 

कई सोशल मीडिया और बैंक खाते शामिल 

Advertisement

इन केस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज, वेबसाइट्स, वॉट्सऐप नंबर और बैंक खाते तक शामिल हैं.कई लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज है और जांच जारी है. 

चारधाम यात्रा में साइबर स्कैम से कैसे बचें?

  • चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल, VIP दर्शन और यात्रा रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर कई लोगों को शिकार बनाया जा रहा है. आइए इनसे बचने के तरीके जानते हैं. 
  • ऑफिशियल वेबसाइट से ही बुकिंग करेंः हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग आद के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही सहारा लें. सोशल मीडिया लिंक या WhatsApp मैसेज पर आंख बंद करके यकीन ना करें. 
  • ऑफर्स आदि से सावधान रहेंः साइबर ठग अक्सर फेक वेबसाइट फर्जी वेबसाइट्स चलाते हैं. देखने में ये असले जैसे लगती हैं. कई बार तो URL भी मिलता जुलता होता है. 
  • फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स से दूर रहेंः चार धाम यात्रा के लिए ऑफर्स और वीआईपी दर्शन आदि का झांसा दिया जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोई भी टिकट बुकिंग ना करें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement