Apple का बड़ा इवेंट, डेट कंफर्म, iPhone 18 Pro सीरीज के बाद लॉन्चिंग को तैयार ये डिवाइस

Apple iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग के बाद एक नया इवेंट करने जा रही है. इस इवेंट का नाम Welcome Home है. यह इवेंट 13 अक्टूबर को होगा, जिसमें कंपनी न्यू होमपैड को लॉन्च कर सकती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Apple का 18 अक्टूबर को होगा इवेंट. (Photo: Apple) Apple का 18 अक्टूबर को होगा इवेंट. (Photo: Apple)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

Apple अपना एक नया इवेंट करने जा रहा है, जो 13 अक्टूबर को होने जा रहा है. इस इवेंट के दौरान कई बड़े ऐलान किया जाएंगे. अभी महीने भर पहले ही कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज iPhone 18 Pro को लॉन्च किया है. 

Apple कंपनी में मार्केटिंग के SVP ग्रेग जोस्वियाक ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि Welcome Home , 13 अक्तूबर. उन्होंने इसके साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है.

Advertisement

क्लिप में दिखाया है कि ऊन की मदद से एक कपड़े पर ऐपल का लोगो डिजाइन किया है. यह स्मार्ट होम डिवाइस की तरफ इशारा करते हैं, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके लोकर क्लियर जानकारी नहीं दी है. 

ग्रेग जोस्वियाक का पोस्ट 

MacBook Neo के जैसी होगी लॉन्चिंग 

कई एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि यह एक इवेंट ना होने की जगह ऐपल का एक्सपीरियंस इवेंट होगा. जैसा कंपनी ने इस साल की शुरुआत में MacBook Neo की लॉन्चिंग के साथ किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल ने इसके लिए चुनिंदा कंपनियों को इनवाइट शेयर किया है. इनवाइट में दी गई डिटेल्स के मुताबिक, ऐपल का इवेंट न्यूयॉर्क सिटी में यह इवेंट 13 अक्तूबर को होगा. 

Apple के न्यू इवेंट के टैग लाइन वेलकम होम से पता चलता है कि इस बार कंपनी स्मार्ट होम डिवाइस को लॉन्च करने जा रही है. इसमें न्यू होम हब लॉन्च होगा, जो असल में होमपैड का ही एक वर्जन है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

अपकमिंग HomePad के फीचर 

HomePad के साथ 6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा और यह दो वर्जन में लॉन्च होगा. इसमें एक वॉल माउंटेड होगा और दूसरा किसी भी साधरण टेबल पर रखकर चलाया जा सकता है. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.

दावा किया है कि अपकमिंग HomePad tvOS पर काम करेगी, जिसका नाम HomeOS होगा. इनके साथ Apple Apps और विजेट्स मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

HomePad के साथ कैमरा भी मिलेगा, जिसको वीडियो कॉल्स और  वीडियो प्लेबैक भी कर सकेंगे. आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी डिटेल्स सामने आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »