स्मार्टफोन अनलॉक हो और अचानक से चोरी या फिर छीन लिया जाएगा. ऐसी कंडिशन में चोर या स्नैचर पर पहले डिवाइस की ट्रैकिंग की डिटेल्स को बंद करेगा, जिसके बाद उस डिवाइस को ट्रैक करना मुश्किल होगा. साथ ही ऐप्स आदि का इस्तेमाल करके बैंक में रुपये ट्रांफफर कर लेता या फिर उससे कुछ सामान खरीद लेता. ऐपल अपने यूजर्स को ऐसी परेशानी से बचाने के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल एक खास फीचर पर काम कर रहा है, जो कॉमन मोबाइल चोरी की घटनाओं से लोगों को बचाने का काम करता है. हालांकि ऐपल के पास पहले से मोबाइल चोरी होने से बचाने के लिए कई खास फीचर हैं.
आईफोन चोरी होने से बचाने वाले पहले से कई फीचर
ऐपल प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट चोरी होने से बचाने के लिए फाइंड माय, एक्टिवेशन लॉक और स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स हैं. लेकिन ये सिस्टम चोरी या छीने गए स्मार्टफोन को वापस पाने में कई सीमित साबित हुए हैं. न्यू फीचर में इन खामियों को दूर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बैटमैन, इंसेप्शन और इंटरस्टेलर बनाने वाले ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन स्मार्टफोन और ईमेल क्यों नहीं यूज करते?
यूजर्स की सेफ्टी के लिए ऑथेंटिकेशन जरूरी
रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू फीचर आने के बाद अगर आईफोन चोरी या स्नैच होता है तो कुछ मूमेंट के बाद ही वह बंद हो सकता है. यह आइडिया ऐपल स्टोर पर मौजूद डेमो हैंडसेट के जैसा होगा. अगर उसे तेजी से खींचता तो वह खुद ब खुद लॉक हो जाएगा और अनलॉक करने के लिए फेस ऑथेंटिकेट करके मोबाइल अनलॉक किया जा सकेगा.
आईफोन चोरी पहचानने के लिए अलग सिग्नल
ऐपल आईफोन को चोरी होने से बचाने के लिए कुछ अलग-अलग सिग्नल की मदद से वह पहचान करता है कि मोबाइल चोरी हो चुका है या नहीं. शुरुआत में अनलॉक करने के लिए फेस ऑथेंटिकेट कर सकेंगे.
ऐपल इस साल न्यू सीरीज iPhone 18 को लेकर आ रहा है, जिसमें कंपनी कई न्यू फीचर्स और चिपसेट का यूज करेगा. हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं है कि चोरी से बचाने वाला नया फीचर इस साल लॉन्च होगा या उसके लिए कुछ दिन का और इंतजार करना होगा.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क