iPhone 18 में बदल जाएगा सबकुछ! डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे बड़े बदलाव

Apple iPhone 18 को सितंबर 2026 में लॉन्च नहीं किया गया. अब यह फोन 2027 में आ सकता है. इसमें A20 चिप, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
iPhone 17 Pro gets an effective price of ₹56,990 under Reliance Digital’s offer.(Photo: Reliance Digital) iPhone 17 Pro gets an effective price of ₹56,990 under Reliance Digital’s offer.(Photo: Reliance Digital)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

 iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया गया. अब इस फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

2027 में लॉन्च हो सकता है iPhone 18

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple iPhone 18 को फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच लॉन्च कर सकता है. मार्च में इसकी लॉन्चिंग होने की ज्यादा उम्मीद है. इसके साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी पेश किए जा सकते हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि कंपनी नवंबर 2026 के आखिर तक इस फोन का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है. हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: ₹12 हजार में 5G फोन! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, मौका हाथ से न जाने दें

iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले

फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि फोन में स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से ज्यादा स्मूद हो सकती है. इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी बेहतर होने की उम्मीद है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें पहले जैसा Dynamic Island मिल सकता है. यानी इस बार स्टैंडर्ड मॉडल में Dynamic Island का साइज छोटा होने की उम्मीद कम है.

Advertisement

A20 चिप और ज्यादा RAM की मिलेगी ताकत

iPhone 18 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर हो सकता है. इसमें नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 2nm टेक्नोलॉजी पर बनाया जाएगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.

इसके अलावा RAM में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है. अभी iPhone 17 में 8GB RAM मिलती है, जबकि iPhone 18 में 9GB या 12GB RAM दी जा सकती है. इससे एक साथ कई ऐप चलाने और AI फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Redmi 17C 5G की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन

कैमरा और बैटरी में भी हो सकता है बदलाव

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP या 24MP का हो सकता है.

इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी, C2 मॉडेम और iOS 27 मिलने की उम्मीद है. नए सॉफ्टवेयर के साथ Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो iPhone 18 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 79,900 रुपये से 99,900 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में कीमत को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं. फोन 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. फिलहाल ऐपल ने कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »