Redmi 17C 5G की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन

Redmi 17C 5G Sale: भारत में शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो चुकी है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है. आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में.

Advertisement
Redmi 17C की बिक्री शुरू Redmi 17C की बिक्री शुरू

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

Redmi 17C 5G Sale: Xiaomi का नया 5G स्मार्टफोन आज यानी 7 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. फोन की शुरुआती कीमत ₹20,999 है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी, 6.9 इंच की 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा है.

अगर आप 20 हजार रुपये के आसपास नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Xiaomi ने एक नया विकल्प बाजार में उतार दिया है. कंपनी का Redmi 17C 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. फोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था और अब ग्राहक इसे खरीद सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹20,999 रखी गई है. 

Advertisement

इस फोन को कंपनी ने खास तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है जो बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए बिना बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देती है. साथ ही इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. यानी Redmi 17C 5G का पूरा फोकस एक ऐसी डिवाइस देने पर है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन दे.

Redmi 17C 5G की कीमत कितनी है?

भारत में Redmi 17C 5G दो वेरिएंट में आता है. इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 है. वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ₹22,999 खर्च करने होंगे. आज यानी 7 अक्टूबर से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. इसे Xiaomi की वेबसाइट और Amazon के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. 

Advertisement

6000mAh की बैटरी, 33W चार्जिंग

Redmi 17C 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी शामिल है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है और यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. बॉक्स में 33W चार्जर भी मिलता है. Xiaomi का कहना है कि बैटरी 1,000 फुल चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी क्षमता का 80 फीसदी या उससे ज्यादा बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है. 

फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है. यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे छोटे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है. 

6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 810 निट्स तक जा सकती है.

120Hz रिफ्रेश रेट का फायदा स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में दिखाई देता है. सोशल मीडिया फीड स्क्रॉल करने से लेकर वेब ब्राउजिंग तक स्क्रीन ज्यादा स्मूथ महसूस हो सकती है.

Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5G

Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. यह 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है.

Advertisement

फोन में 4GB और 6GB RAM के विकल्प हैं. इसमें Memory Extension के जरिए 6GB मॉडल पर वर्चुअल RAM को 12GB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है. स्टोरेज 128GB है और microSD कार्ड के जरिए इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है. इसमें Google Gemini और सर्कल टु सर्च जैसे फीचर भी मिलते हैं. 

50MP कैमरा 

फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसमें f/1.8 अपर्चर वाला मुख्य सेंसर है और Xiaomi ने AI कैमरा फीचर भी दिए हैं. फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है. कैमरा सिस्टम में HDR, नाइट मोड, पोर्ट्रेट और टाइम-लैप्स जैसे फीचर मौजूद हैं.

इस कीमत में 50MP कैमरा सुनने में आकर्षक जरूर लगता है, लेकिन सिर्फ मेगापिक्सल देखकर कैमरा क्वालिटी का फैसला नहीं किया जाना चाहिए. Redmi 17C 5G का असली फोकस कैमरा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देना नहीं, बल्कि रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए एक ठीक-ठाक कैमरा देना है.

3.5mm हेडफोन जैक 

आजकल 20 हजार रुपये के फोन में भी 3.5mm हेडफोन जैक मिलना हर बार तय नहीं होता. Redmi 17C 5G में Xiaomi ने इसे बरकरार रखा है. इसके अलावा साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और AI फेस अनलॉक का विकल्प भी मिलता है. 

Advertisement

फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और Dual SIM सपोर्ट भी है. microSD कार्ड के लिए अलग सपोर्ट दिया गया है, इसलिए स्टोरेज बढ़ाने के लिए इंटरनल स्टोरेज पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »