Google और Samsung ने AI फीचर वाले अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. आपको Google Pixel 8 और Samsung Galaxy S24 सीरीज में तमाम AI फीचर्स मिलते हैं. इन फीचर्स की वजह से कहीं ना कहीं Apple पिछड़ रहा है. ऐपल के लेटेस्ट फोन में इस तरह का कोई AI फीचर नहीं दिया गया है.
हालांकि, जल्द ही Apple iPhone में भी AI का फीचर दिया जा सकता है. Apple के CEO टिम कुक ने कन्फर्म किया है कि कंपनी जनरेटिव AI सॉफ्टवेयर फीचर्स पर काम कर रही है. इसका मतलब है कि iPhone में AI फीचर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
इस हफ्ते हुई Apple क्वार्टरली अर्निंग कॉल में इस फीचर की बात हुई है. ने इस बैठक में बताया कि वो जनरेटिव AI सॉफ्टवेयर फीचर पर काम कर रहे हैं. ये फीचर्स इस साल के अंत तक कंज्यूमर्स को मिल सकते हैं. ये पहला मौका नहीं है जब के जनरेटिव AI पर काम करने की जानकारी सामने आई है.
इससे पहले मार्क गुरमैन ने जानकारी दी थी कि iOS 18 ऐपल के iOS हिस्ट्री में सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है. यानी iOS 18 में हमें AI फीचर देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
एनालिस्ट Min-Chi Kuo का अनुमान है कि ऐपल की सेल में कमी देखने को मिल सकती है. इसकी वजह iPhone में किसी नए इनोवेशन का ना होना है. जहां दूसरे ब्रांड्स ने फोल्डेबल फोन्स, फ्लिप फोन्स और AI फीचर्स वाले फोन्स लॉन्च किए हैं. वहीं Apple ऐसा कोई फोन ऑफर नहीं करता है.
ऐपल CEO की ओर से किया गया ये ऐलान स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बदलाव कर सकता है. फिलहाल Apple स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर है. टिम कुक ने अपने भाषण में कई बार जनरेटिव AI का इस्तेमाल किया. हालांकि, उन्होंने कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया है.
aajtak.in