अमेरिका- यूरोप... में हड़कंप, PHP में खामी और कई देशों ने बंद की वेबसाइट, तुरंत कर लें ये काम

PHP Kya Hai? अमेरिका, यूरोप और दुनिया के कई देशों में PHP में पाए गए बग के चलते हड़कंप मच गया. कई देशों ने अपनी सरकारी वेबसाइट को बंद करने का ऐलान कर दिया. इसके बाद AI की मदद से बग डिटेक्ट किया और अब कंपनी ने इस संबंध में अपडेट जारी किया कर दिया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
PHP ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया. (Photo: Unsplash) PHP ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

अमेरिका, यूरोप और दुनिया के कई देशों में एक बग के चलते हड़कंप मच गया है. बुधवार को दुनियाभर में कई सरकारों ने अपनी वेबसाइट्स को बंद करने का फैसला लिया है. साथ ही इस बग के चलते अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. 

दरअसल, PHP प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के अंदर दो गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद अमेरिका, यूरोप समेत देशों और कंपनियों ने अपनी वेबसाइट को बचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए. हालांकि अब कंपनी ने बग को दूर करते हुए नया अपडेट जारी कर दिया है. 

Advertisement

PHP क्या है? 

PHP, असल में एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वेबसाइट और वेब एप्लकेशन तैयार करने में किया जाता है. PHP वेबसाइट्स पर लॉगइन, यूजर्स डेटा, फॉर्म आदि की जानकारी संभालती है. इंटरनेट पर अधिकतर वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन के द्वारा PHP का इस्तेमाल किया जाता है.

NSA की एडवाइजरी, तुरंत अपडेट की सलाह 

अमेरिका के NSA ने PHP का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और ऑर्गनाइजेशन से तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है. वही, अगर तुरंत वेबसाइट को तुरंत अपडेट करना पॉसिबल नहीं है तो वेबसाइट सिस्टम को डाउन कर लें.   

NSA का पोस्ट 

पोस्ट में बताया है कि PHP का इस्तेमाल बड़े लेवल पर वेबसाइट और मोबाइल ऐप में किया जाता है. इन खामियों के जरिए साइबर अटैकर्स सीधा फाइल सिस्टम और डेटाबेस तक पहुंच सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नाम, नंबर, पता... पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक! SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक

PHP ने भी माना साइबर अटैक का खतरा 

PHP के डेवलपमेंट और मेंटेनेंस का काम करने वाली एंजेंसी PHP फाउंडेशन ने माना है कि यह एक स्ट्रक्चरल फेलियर है. साथ ही फाउंडेशन ने बताया है कि नए रिलीज में दो गंभीर सुरक्षा खामियों को ठीक कर लिया गया है. इन खामियों की वजह से हैकर्स फायदा उठा सकते हैं और बिना लॉगइन किए कोड चला सकते हैं. 

PHP का पोस्ट 

ChatGPT मेकर का दावा, ये सबसे बड़ी खामियों में से एक 

ChatGPT मेकर OpenAI ने कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी खामियों में से एक है. ओपन AI ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि उसके AI मॉडल ने रिसर्चर्स को PHP मॉडल के अंदर खामियों का पता लगाने में मदद की है. 

फ्रांस और नीदरलैंड ने भी बंद की वेबसाइट 

PHP में मिली दो खामी के चलते फ्रांस में कई स्थानीय सरकारी पोर्टल को बुधवार के दिन ऑफलाइन कर दिया. इसमें प्रेज पुलिस प्रीफेक्चर की वेबसाइट भी शामिल हैं. वहीं नीदरलैंड में अधिकारियों ने सावधानी के तौर कई सरकारी के वेबसाइट्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया. इनमें DigiD डिजिटल आइडेंटीस सर्विस, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की वेबसाइट और राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी सेंटर्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. 

Advertisement

बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट को कुछ देर लिए बंद करने का फैसला लिया था. हालांकि बाद में वहां की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा कि बेल्जियम की वेबसाइट पर किसी हमले की जानकारी नहीं है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »