सेल डिस्काउंट असली या नकली? शॉपिंग से पहले ऐसे करें चेक, एक क्लिक से बनेगी बात

Amazon और Flipkart पर सेल की शुरुआत हो चुकी है. सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस तक पर बंपर ऑफर का दावा किया है. आज आपको बताने जा रहे हैं कि सेल में रहे फोन, AC, TV और फ्रिज आदि की पुरानी कीमत क्या थी और सेल के दौरान लाइव कीमत में कितना अंतर है.

Advertisement
Amazon इंडिया पर आया प्राइस हिस्ट्री फीचर. (Photo: Screengrab, Amazon) Amazon इंडिया पर आया प्राइस हिस्ट्री फीचर. (Photo: Screengrab, Amazon)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

गुरुवार से Amazon इंडिया पर ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल का अर्ली एक्सेस शुरू हो चुका है. सेल के दौरान कई डील्स और डिस्काउंट आदि दिखाए जा रहे हैं. 

सेल के दौरान कई लोगों का सवाल सामने आता है कि यह डील सही है या नहीं. आइए इसको चेक करने का सबसे सिंपल तरीका जानते हैं.  

Advertisement

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो चुकी सेल के दौरान डिस्काउंट कितना असली है और कितना फर्जी उसको जानना बहुत ही आसान है. 

Amazon पर आया प्राइस हिस्ट्री फीचर

दरअसल, Amazon India पर एक स्पेशल ऑप्शन नजर आया है, जिसपर क्लिक करके देख सकते हैं कि बीते दिनों में कितनी कीमत थी और आज की डील्स में कितने हजार की सेविंग हो रही है.

ऐमेजॉन इंडिया पोर्टल पर कोई सामान खरीदने से पहले उस प्रोडक्ट की कीमत को देखें, जैसा ऊपर दी गई फोटो में देख सकते हैं. उसके पास Price History नाम का विकल्प होगा, उस पर क्लिक कर दें. 

प्राइस हिस्ट्री ग्राफ के जरिए दिखाएगा डिस्काउंट 

फिर आपके सामने एक ग्राफ ओपन हो जाएगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि उस प्रोडक्ट की कीमत पहले कितनी थी और अब कितनी कम हो चुकी है. इस ग्राफ में 1 महीने का डेटा, 3 महीने का डेटा और 1 साल तक का डेटा चेक किया जा सकता है.

Advertisement
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत की तुलना की है. (Photo: Screengrab, Amazon)

प्राइस हिस्ट्री को हमने अलग-अलग प्रोडक्ट पर इस्तेमाल करके देखा है. इसके लिए हमने iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15 और Samsung Galaxy S25 Ultra के प्राइस को चेक किया है. सभी फोन की कीमत को ग्राफ के जरिए दिखाया गया है. ऐसे में आप देख सकते हैं कि किस महीने में कितनी कीमत रही है. 

यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने वालों की मौज, शुरू हुई Amazon-Flipkart Sale, मिल रही कमाल की डील्स

Amazon India का प्राइस हिस्ट्री फीचर का रोलआउट हो चुका है. अभी यह कुछ लोगों को नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को नजर आने लगेगा. हमने इस फीचर का इस्तेमाल किया और कई प्रोडक्ट के पुराने प्राइस और नई कीमत में काफी अंतर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »