हीट वेव से जूझ रहे यूरोप में भारत की तरह AC नहीं लगा सकते, अलग हैं नियम

यूरोप के शहरों में अचानक से AC और कूलिंग के अन्य प्रोडक्ट को खरीदने के लिए होड़ मच गई है. स्टोर खुलते ही लोग वहां AC, कूलर और फैन आदि को एक दूसरे से छीनते हुए दिखाई दिये हैं. अचानक के यूरोप के कई शहरों में गर्मी अचानक से बढ़ गई है.

Advertisement
AC, कूलर की यूरोप में बढ़ी डिमांड. (Photo: AI Generated) AC, कूलर की यूरोप में बढ़ी डिमांड. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

भारत ही नहीं इस साल यूरोप को भी तेज लू और तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि वहां पर AC और घर को ठंडा रखने वाले प्रोडक्ट को खरीदने के लिए अचानक से मारी-मारा होने लगी है. 

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ढेरो ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग सुपर मार्केट में आंधी की तरह टूट पड़े. लोगों ने सबसे पहले AC, कूलर और घर को ठंडा रखने वाले प्रोडक्ट को उठाया और एक दूसरे से छीन रहे हैं. 

Advertisement

यूरोपिय देशों में AC पर निर्भरता बहुत ही कम है. वहां गर्मी के महीने बहुत कम हैं और साल में ज्यादातर समय सर्दियां रहती हैं. ऐसे में वहां के लोगों को AC की जरूरत कम पड़ती है. 

बाकी देशों के अलग हैं यूरोप के देश 

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की तुलना में यूरोपीय देशों की एयर कंडिशनर पर निर्भरता बहुत ही कम है. वहां अक्सर लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर आदि का यूज करते हैं. 

यह भी पढ़ें: धूप से चलेगा AC, बस इतनी है कीमत, सरकार भी कर रही मदद

डीडब्ल्यू ने अपनी डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी का हवाला देकर अपनी रिपोर्ट में बताया है कि करीब 90 परसेंट लोग अमेरिका में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. वहीं यूरोप में सिर्फ 20 परसेंट लोगों की निर्भरता है. 

Advertisement

यूरोप में AC लगाना मुश्किल क्यों है? 

यूरोपीय देशों में एयर कंडीशनर इंस्टॉलेशन कराना आसान काम नहीं है. पुराने यूरोपीय घरों में यह बड़ी चुनौती है. यूरोप के एतिहासिक शहरों में घरों में बदलाव या तोड़फोड़ के लिए कड़े नियम हैं, ताकि शहर की खूबसूरती बरकरार रहे. ऐसे में वहां पर AC की इंस्टॉलेशन काफी मुश्किल है. स्थानीय निकाय की तरफ से भी नियम लगाए गए हैं. 

यूरोप के नए और कमर्शियल बिल्डिंग आदि में AC की इंस्टॉलेशन आसान है, लेकिन स्थानीय निकायों द्वारा कुछ नियम लगाए गए हैं. इसके लिए सोसायटी मेंबर्स के द्वारा भी अप्रूवल की बात कही गई है.  

किराए के घरों में AC लगाना और ज्यादा मुश्किल 

यूरोप में बहुत से लोग किराए के घरों में रहते हैं और मकान मालिक की तरफ से उनको किसी भी तोड़फोड़ या AC इंस्टॉलेशन की परमिशन नहीं दी जाती है. परमिशन कुछ शर्तों के साथ दी जाती है, जिसकी वजह से वह किराएदारों के लिए बहुत ही खर्चिला काम है. 

यह भी पढ़ें: Heat Wave in France: दुकान खुलते ही AC खरीदने दौड़े लोग, वीडियो वायरल

यूरोप के जर्मनी, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया में करीब आधी जनसंख्या किराए के घर पर रहती है. यूरोप के अंदर किराए के घरों में रहने वाले लोग कूलिंग देने वाले किफायती ऑप्शन खोजते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »