AI से आवाज बदलकर हो रही साइबर ठगी, सरकार ने दी वॉर्निंग, ऐसे रहें सेफ

भारत सरकार से संचार विभाग ने सेफ्टी अलर्ट जारी किया है और बताया है कि AI Voice Scam से दूर रहें. बताया है कि साइबर अपराधी AI से आवाज बदलकर लोगों को कॉल करते हैं और फिर उनसे रुपये मांगते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
AI से आवाज बदलकर बना रहे निशाना. (Photo: Unsplash) AI से आवाज बदलकर बना रहे निशाना. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

सरकार के सूचना मंत्रालय के तहत काम करने वाले संचार विभाग (DoT) ने जरूरी जानकारी दी है. X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके DoT ने बताया है कि AI Voice Scam से सावधान रहें. साइबर अपराधी AI की मदद से आवाज बदलते हैं और मनचाही आवाज को कॉपी कर लेते हैं. 

AI Voice Scam के तहत साइबर ठग माता-पिता या भाई-बहन की आवाज को कॉपी कर सकते हैं. इसके बाद वे आपको कॉल करेंगे, कॉल करने के बाद किसी इमरजेंसी का हवाला देंगे और फिर कुछ रुपये मांगेंगे. यह रकम कई बार लाखों रुपये तक हो सकती है. 

Advertisement

DoT ने किया पोस्ट 

X प्लेटफॉर्म पर DoT इंडिया ने पोस्ट करके बाया है कि साइबर क्रिमिनल्स AI की मदद से आवाज को बदलकर किसी परिचित जैसी आवाज में बदल लेते हैं. इसके बाद पैसा मांगते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud Warning: Cockroach Janata Party के नाम पर ऐसे हो रहा साइबर फ्रॉड, रहें सावधान

DoT का पोस्ट 

DoT की सलाह एक बार जरूर करें क्रॉस चेक

DoT इंडिया ने पोस्ट करके बताया है कि किसी भी अजान नंबर से आने वाले कॉल पर आंख बंद करके यकीन ना करें. एक बार जरूर क्रॉस चेक करें. इसके लिए आप उस शख्स के असली नंबर या फिर उनके परिवार में किसी के दूसरे शख्स को कॉल कर सकते हैं. 

साइबर ठग अक्सर अनजान नंबर का इस्तेमाल करके कॉल करते हैं. ऐसे में अगर अनजान नंबर से कोई परिचित की आवाज में बात करता है, तो यह एक रेड फ्लैग है. 

Advertisement

अगर कोई तुरंत ही कई हजार या लाखों की रूपये की मांग करता है. ये भी एक रेड फ्लैग है. 

अनजान अकाउंट या UPI पर पैसे भेजने को कहता है तो यह एक रेड फ्लैग है. पेमेंट करने के पहले एक बार जरूर क्रॉस चेक कर लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »