देसी कंज्यूमर टेक ब्रांड Ai+ अपने पोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है. स्मार्टफोन्स के बाद अब कंपनी AIoT प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है. कंपनी 24 फरवरी को अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी, जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स शामिल होंगे.
कंपनी NovaPods ऑडियो सीरीज और NovaWatch वियरेबल सीरीज को लॉन्च करने वाली है. ये डिवाइसेस Ai+ के कनेक्टेड इकोसिस्टम के अगले पड़ाव को दिखाते हैं. ब्रांड ने हाल में ही अपने फ्लिप फोन की लॉन्चिंग को भी कन्फर्म किया है. हालांकि, उसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है.
NovaPods ऑडियो सीरीज में कंपनी तीन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी. ये ईयरबड्स स्पेसिफिक यूजर्स को टार्गेट करेंगे. कंपनी ने इन्हें प्रोडक्ट्स फैशन फॉर्वर्ड टेक टैगलाइन के साथ टीज किया है. इस सीरीज का बेस मॉडल NovaPods Go होगा, जो एंट्री लेवल यूजर्स को टार्गेट करेगा.
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! इस दिन लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 सीरीज, कंपनी ने किया कंफर्म
इसमें 10mm का ड्राइवर मिलेगा. डिवाइस IPX4 वॉटर रेजिस्टेंट और अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ आएगा. इसमें 24 घंटे तक का टोटल प्ले बैक टाइम मिलेगा. ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन- फॉरेस्ट ग्रीन, मिड नाइट ब्लैक और आईस ब्लू वॉइट में आएगा.
NovaPods Pro को प्रोफेशनल यूज के लिए तैयार किया गया है. इसमें 30 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा. ईयरबड्स डुअल पेयरिंग मोड के साथ आएगा. इसमें हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन और एनवायरनमेंट नॉयज कैंसिलेशन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Apple का सस्ता iPhone 17e जल्द लॉन्च, जानें...
वहीं NovaPods Clips में कंपनी ने हेल्थ और डिजाइन पर फोकस किया है. ये ओपन ईयर डिजाइन के साथ आएगा, जिससे कंज्यूमर्स के ईयर कनाल पर जीरो प्रेसर होगा.
इसी तरह से कंपनी तीन वॉच भी लॉन्च करेगी. ब्रांड NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और NovaWatch Wearbuds को लॉन्च करेगी. नोवावॉच एक्टिव में 1.73-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. वहीं किड्स वॉच 1.69-inch के HD डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें वीडियो कॉलिंग और कई खास फीचर्स मिलेंगे.
नोवावॉच वियरबड्स की बात करें, तो इसमें 1.43-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2GB के लोकल म्यूजिक स्टोरेज के साथ आएगा. इसमें रियल टाइम हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलेगा. वॉच में ईयरबड्स होंगे, जिन्हें आप कहीं भी एक्सेस कर सकेंगे. साथ ही इसमें कई AI फीचर्स मिलेंगे.
aajtak.in