स्वदेशी Sarvam AI का कमाल, Nokia-HMD के 2000 वाले फोन में मिलेगा AI

AI का नाम आते ही हमारी नजर में हाई-एंड फोन या फिर लैपटॉप आते हैं. क्या हो अगर आपको फीचर फोन्स में AI मिलने लगे. आने वाले दिनों में ऐसा होने वाला है. इसके लिए Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप की है. दोनों ही ब्रांड्स के फीचर फोन में AI चैटबॉट मिलेगा, जो रियल टाइम में काम करेगा.

Advertisement
HMD और Nokia के फीचर फोन्स में AI का सपोर्ट मिलेगा. (Photo: HMD) HMD और Nokia के फीचर फोन्स में AI का सपोर्ट मिलेगा. (Photo: HMD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

Sarvam AI और HMD Global ने एक बड़ा ऐलान किया है. दोनों कंपनियां मिलकर फीचर फोन्स पर AI को लेकर आ रही हैं. इस पार्टनरशिप के तहत HMD और Nokia के फीचर्स फोन्स पर AI चैट का विकल्प मिलेगा. इसका ऐलान AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ है. 16 फरवरी को शुरू हुआ ये इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा.

इसमें देश और दुनिया के तमाम दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. AI को नोकिया और HMD के फीचर्स फोन्स पर लाने के अलावा Sarvam AI को वीइकल इंफॉर्मेशन सिस्टम पर लाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है.

Advertisement

फीचर फोन में मिलेगा AI चैटबॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में HMD Global ने भारतीय टेक फर्म Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप की जानकारी दी है. इस पार्टनरशिप के तहत HMD और Nokia के फीचर फोन्स में Sarvam AI चैटबॉट दिया जाएगा. इसकी वजह से यूजर्स को AI टूल एक्सेस करने के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: HMD ने लॉन्च किए दो फोन्स, 1000 रुपये से कम है कीमत, मिलेंगे कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई फीचर

HMD ग्लोबल का कहना है कि यूजर्स इस AI चैटबॉट से रियल टाइम में कन्वर्सेशन कर सकेंगे. Sarvam का AI चैटबॉट मल्टीपल लैंग्वेज में मिलेगा. जिसकी वजह से लोगों को अपनी भाषा में AI एक्सेस करने का मौका मिलेगा. हालांकि, किन भाषाओं को सपोर्ट मिलेगा इसकी जानकारी नहीं है.

Advertisement

हर डिवाइस में AI इंटीग्रेशन चाहती है कंपनी 

भारतीय बाजार में HMD उन गिन चुने प्लेयर्स में से एक है, जो अभी भी फीचर फोन्स पर फोकस कर रहे हैं. कंपनी ने हाल में ही एक हाईब्रिड फोन भी लॉन्च किया था, जिसे काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है.

यह भी पढ़ें: Nokia जैसा फोन लेकर आई HMD, कीमत 4 हजार रुपये से भी कम, दमदार हैं फीचर्स

वहीं AI इम्पैक्ट समिट में Sarvam में Edge AI के प्रमुख ने कहा था कि कंपनी सभी फोन, लैपटॉप, कार और यहां तक कि न्यू जनरेशन डिवाइसेस में Edge AI को इंटीग्रेट करना चाहती है. AI इम्पैक्ट समिट में Sarvam AI ने अपने AI स्मार्ट ग्लासेस का ऐलान किया है. कंपनी ने Sarvam Kaze को दिखाया भी है, जिसे कंपनी मई में लॉन्च करने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement