Galgotias University पर लगे आरोप, AI Summit में दिखाया गया रोबोट निकला चीनी

AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एक रोबोडोग पेश किया. दावा किया गया कि उसे इनहाउस बनाया गया है. लेकिन बाद में पता चला की वो चीनी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद.

Advertisement
Galgotia University ने AI समिट में दिखाया रोबोट, निकला चीनी Galgotia University ने AI समिट में दिखाया रोबोट, निकला चीनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

AI Impact Summit 2026 के दौरान एक रोबोटिक डॉग को लेकर विवाद सामने आया है. यह मामला Greater Noida की Galgotias University से जुड़ा है, जहां यूनिवर्सिटी के पवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया.

एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें इस रोबोट को Orion नाम देकर यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन बताया गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या यह रोबोट सच में यूनिवर्सिटी ने बनाया है या यह किसी विदेशी कंपनी का प्रोडक्ट है.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह रोबोट डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जो पहले से मार्केट में उपलब्ध है.

इसके बाद यूनिवर्सिटी पर आरोप लगे कि उसने एक विदेशी रोबोट को अपनी इनोवेशन के तौर पर पेश किया. यह मामला इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि यह सब AI Impact Summit जैसे बड़े इवेंट में हुआ, जहां भारत की टेक क्षमताओं और इंडियन इनोवेशन को दिखाने की बात की जा रही है.

विवाद बढ़ने के बाद Galgotias University ने सफाई दी. यूनिवर्सिटी ने कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट डॉग उन्होंने खुद बनाया है. उनका कहना है कि यह डिवाइस छात्रों की लर्निंग और रिसर्च के लिए लिया गया है और इसे केवल डेमो के तौर पर दिखाया गया था.

Advertisement

यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि उनका मकसद इंडियन और ग्लोबल टेक्नोलॉजी को स्टूडेंट्स के सामने लाना है ताकि उन्हें प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिल सके.

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अब भी यह कह रहे हैं कि वीडियो में रोबोट को यूनिवर्सिटी की इनोवेशन के तौर पर दिखाया गया, जिससे गलत संदेश गया.

कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे बड़े मंच पर टेक डेमो दिखाते वक्त यह साफ बताना जरूरी है कि कौन सी टेक्नोलॉजी इन-हाउस डेवलप की गई है और कौन सी बाहर से ली गई है. इससे गलतफहमी और विवाद से बचा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement