Realme 7 की भारत में सेल आज, कीमत 14,999 रुपये से शुरू, जानें ऑफर्स

Realme 7 को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. इसे पिछले महीने Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था.

Advertisement
Realme 7 Realme 7

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST
  • Realme 7 को ग्राहक मिस्ट ब्लू और मिस्ट वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे
  • इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है
  • फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है

Realme 7 को आज भारत में सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. इसे पिछले महीने Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें MediaTek Helio G95 प्रोसेसर मौजूद है.

Advertisement

Realme 7 को ग्राहक मिस्ट ब्लू और मिस्ट वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है.

सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा पाएंगे.

Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है और इसमें 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement