भारत में Xiaomi Super Sale की शुरुआत हो गई है. ये ऑनलाइन शॉपिंग सेल 9 मई तक चलेगी. इसमें कस्मटर्स को Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, TV और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
सेल के दौरान Xiaomi अपनी लेटेस्ट Redmi Note 11 सीरीज पर भी डिस्काउंट दे रहा है. Redmi स्मार्टफोन से शुरू करें तो Redmi Note 11 को Xiaomi Super Sale के दौरान 10,470 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Redmi Note 11 को 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन, 1000 रुपये के प्रीपेड डिस्काउट और दूसरे ऑफर्स के साथ इसकी कीमत कम होकर 10,749 रुपये हो जाती है. ये कीमत बेस मॉडल के लिए है. हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 11 Pro+ 5G को सेल में 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- Amazon Sale में बंपर ऑफर, सस्ते में मिल रहे पर्सनल लैपटॉप, कीमत 15,990 रुपये से है शुरू
Xiaomi सुपर सेल के दौरान 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. Redmi Note 10S को 10,749 रुपये में खरीदा जा सकता है. कस्टमर इस फोन को प्रीपेड ऑर्डर करके और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Redmi Note 10T 5G को इस सेल में 10,249 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Xiaomi 11T Pro 5G को आप एक्सचेंज ऑफर और दूसरे डिस्काउंट के साथ 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Xiaomi 11 Lite NE 5G को एक्सचेंज ऑफर के साथ 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
सेल के दौरान Redmi smart TVs को भी डिस्काउंटेड प्राइस पर बेचा जा रहा है. एंट्री लेवल 32-इंच Redmi smart TV HD मॉडल को 10,249 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Mi TV 4A 32-इंच मॉडल को इस सेल में 13,249 रुपये में खरीदा जा सकता है. Mi Notebook Ultra और RedmiBook 15 पर भी कंपनी छूट दे रही है.
aajtak.in