Samsung Galaxy F54 5G हुआ सस्ता, अब इतने में मिलेगा 108MP कैमरे वाला फोन

Samsung Galaxy F54 5G Price Cut: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung ने अपना 108MP कैमरे वाला फोन सस्ता कर दिया है. इस फोन की कीमत में इस साल दूसरी बार कटौती की गई है. इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है. अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy F54 की कीमत दूसरी बार हुई कम. Samsung Galaxy F54 की कीमत दूसरी बार हुई कम.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

Samsung ने हाल में ही Galaxy F55 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. ये ब्रांड की F-सीरीज का पहला फोन है, जो विगन लेदर रियर पैनल के साथ आता है. इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Samsung Galaxy F54 5G की कीमतों में कटौती की है. ये फोन पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था.

ये दूसरा मौका है जब कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने फरवरी 2024 में इस हैंडसेट की कीमतों में पहली बार कटौती की थी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की नई कीमत और दूसरी डिटेल्स. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

की कीमत इस साल की शुरुआत में 5000 रुपये कम हुई थी. कटौती के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हो गई थी. अब कंपनी ने इसके प्राइस में एक बार भी कटौती की है. Galaxy F54 5G की कीमत अब 2000 रुपये कम हुई है. 

यह भी पढ़ें:

दूसरी बार कीतमों में कटौती के बाद इस फोन का प्राइस घटकर 22,999 रुपये से शुरू होता है. इसे आप स्टारडस्ट सिल्वर और मेटियोर ब्लू कलर में खरीद सकते हैं. इस हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. इस पर आपको EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Samsung Galaxy F54 5G में 6.7-inch का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये हैंडसेट Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप 1TB तक माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 108MP का है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:

इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इसमें फ्लैगशिप फोन वाले कई फीचर्स मिलते हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement