Flipkart Freedom Sale में iPhone की कीमतों में बड़ा धमाका! ₹17,000 तक की बचत का मौका

Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फ्रीडम डे में कई सस्ते सामान मिलेंगे. फ्लिपकार्ट पर आईफोन पर बड़ी डील देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इस सेल में कौन सा आईफोन कम दाम पर मिलेगा.

Advertisement
iPhone 17 सीरीज पर फ्रीडम सेल में मिलेगा डिस्काउंट iPhone 17 सीरीज पर फ्रीडम सेल में मिलेगा डिस्काउंट

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Flipkart ने अपनी Freedom Sale 2026 का ऐलान कर दिया है. यह सेल 8 अगस्त से शुरू होगी और इसमें Apple के कई iPhone मॉडल्स पर बड़ी छूट मिलने वाली है. कंपनी ने अभी सभी ऑफर का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर पेज से साफ हो गया है कि iPhone 17 सीरीज के साथ iPhone 16 और iPhone 15 पर भी अच्छी डील मिलने वाली है. 

Advertisement

फ्लिपकार्ट के मुताबिक Plus, Black और Flipkart Card मेंबर को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले ही एक्सेस मिल जाएगा. इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यानी अगर आपके पास सही बैंक कार्ड है, तो फोन की कीमत और कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की कीमत में होगा भारी उछाल, 1.5 लाख से कीमत होगी शुरू?

iPhone 17 Pro पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और दूसरे डिस्काउंट मिलाकर अच्छी बचत हो सकती है. कुछ ऑफर्स में कुल छूट 20 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है, जबकि कुछ मामलों में यह बचत इससे भी ज्यादा हो सकती है.

इस बार की सबसे दिलचस्प डील iPhone 17 Pro Max को लेकर है. आमतौर पर Pro Max मॉडल की कीमत Pro से ज्यादा होती है, लेकिन Flipkart फ्रीडम सेल में मामला उल्टा हो गया है. टीजर के मुताबिक iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट 1,29,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा, जबकि iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत 1,31,900 रुपये होगी. यानी Pro Max, Pro से करीब 2,000 रुपये सस्ता पड़ सकता है. हालांकि यह कीमत बैंक ऑफर और कैशबैक समेत सभी ऑफर्स जोड़ने के बाद की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone Fold में इस्तेमाल होगा लिक्विड मेटल, ऐपल 15 साल से कर रहा टेस्ट

कंपनी के मुताबिक इस डील में सबसे पहले फोन की कीमत पर सीधा 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को 5% तक कैशबैक भी मिलेगा. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत 1,29,900 रुपये तक पहुंच जाती है. एक्सचेंज ऑफर अलग से उपलब्ध होगा और उसकी वैल्यू आपके पुराने फोन पर निर्भर करेगी.

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो iPhone 17 भी इस सेल में अट्रैक्टिव कीमत पर मिल सकता है. Flipkart के टीजर और दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी प्रभावी कीमत 80 हजार रुपये से कम तक जा सकती है. वहीं iPhone 16, iPhone 16e और iPhone 15 पर भी अच्छी छूट मिलने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: 1700 रुपये दें और घर ले आएं iPhone, ऐपल ने शुरू किया नया प्लान, इस देश से शुरुआत

iPhone खरीदने से पहले सिर्फ दिखाई गई कीमत पर भरोसा न करें. Flipkart अक्सर 'Effective Price' दिखाता है. इसका मतलब होता है कि इसमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और दूसरी शर्तें पहले से शामिल होती हैं. अगर आपके पास बैंक कार्ड नहीं है या एक्सचेंज नहीं कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. 

Advertisement

अगर आप iPhone 15 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सीधे iPhone 17 पर जाना ज्यादा समझदारी हो सकती है. वहीं iPhone 13 या iPhone 14 यूजर्स के लिए iPhone 16 और iPhone 17 दोनों अच्छे अपग्रेड साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ अगर आपका बजट सीमित है, तो iPhone 16e इस सेल का सबसे वैल्यू फॉर मनी विकल्प बन सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »