यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
दो साल पहले Facebook ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि यूजर्स को ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट करने का बटन दिया जाएगा. अब भी आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसके आपको एक प्रोसेस फॉलो करना होता है.
पिछले कुछ हफ्तों से सैमसंग Galaxy Z Flip सुर्खियों में बना हुआ है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये कंपनी की ओर से दूसरा फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होने वाला है. हालांकि ये पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Fold से काफी अलग होगा.
फॉलोअर बढ़ाने वाले इस ऐप ने किया इंस्टा यूजर्स की आईडी-पासवर्ड लीक
इंस्टाग्राम में एक बार फिर से डेटा ब्रीच हुआ है. इंस्टाग्राम फेसबुक के अंदर आता है और डेटा लीक के मामले में फेसबुक लगातार सवालों के घेरे में रहती है. यूजर्स डेटा थर्ड पार्टी टूल के जरिए लीक हुआ है.
Samsung के दो स्मार्टफोन्स में Android 10 का अपडेट दिया जा रहा है. हाल ही में कंपनी ने अपने दोनों फ्लैगशिप Galaxy S10 और Galaxy Note 10 के लिए Android 10 का अपडेट जारी किया है.
ये हैं Jio-Airtel-Voda के 1GB डेली डेटा वाले कॉम्बो प्लान्स
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से काफी बदलाव आया है. तमाम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतों में तब्दीली लाई है. सबसे ज्यादा डेटा की कीमतें जियो के आने से कम हुईं हैं. बहरहाल, आजकल कॉम्बो प्लान्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं.
aajtak.in