यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Xiaomi ने Redmi 7A की कीमत का ऐलान कर दिया है. कंपनी इसे पहले चीन में बेचेगी. चीन में इस फोन की बिक्री 6 जून से होगी. हालांकि चीन के बाहर इस स्मार्टफोन की बिक्री कब से होगी इसकी कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है. फिलहाल चीन में कंपनी ने Redmi K20 भी लॉन्च किया है. इसके साथ ही Redmi K20 Pro भी लॉन्च किया गया है.
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट सब-4 मीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ता ही जा रहा है. हुंडई की नई और भारत की पहली कनेक्टेड SUV Venue के आने से इस सेगमेंट में मुकाबला और भी बढ़ता ही जा रहा है. इसकी लॉन्चिंग की वजह से बाकी कंपनियों को भी अपने प्रोडक्ट्स को ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने की चुनौती बढ़ती ही जा रही है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने भारत में Reno सिरीज के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. टॉप मॉडल 10X जूम वाला है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि इसमें क्वॉल्कॉम स्नपैड्रैगन 855 प्रॉसेसर दिया गया है.
काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार Redmi K20 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. चीन में एक इवेंट के दौरान Redmi K20 और Redmi K20 Pro की लॉन्चिंग कर दी गई है. K20 की शुरुआती कीमत 1999 Yuan (लगभग 20,000 रुपये) और K20 Pro की शुरुआती कीमत 2499 Yuan (लगभग 25,000 रुपये) रखी गई है.
होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HSMI) ने Activa 5G लिमिटेड एडिशन और CB Shine लिमिटेड एडिशन मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इन दोनों लिमिटेड एडिशन वर्जन को क्रमश: 55,032 रुपये और 59,083 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली कीमतें हैं.
aajtak.in