यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Jio अपने प्रीपेड यूजर्स को उनके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाने के बाद एक ग्रेस प्लान ऑफर कर रहा है. ये जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए मिली है. ये ग्रेस प्लान ग्राहकों को 24 घंटों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके तहत ग्राहक अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉलिंग कर पाएंगे. कंपनी अपने इस कदम के तहत उन यूजर्स की मदद करने की कोशिश कर रही है, जो लॉकडाउन के चलते प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाने के बाद तुरंत अपना रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं.
Poco F2 Pro को चीनी कंपनी की तरफ से नए फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च हुए Redmi K30 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मौजूद है. इसके अलावा इसमें 5G सपोर्ट और लिक्विड-कूलिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
वीडियो कॉलिंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी वजह से WhatsApp ने भी हाल ही में वीडियो कॉलिंग में विस्तार किया है. अब वॉट्सऐप जूम जैसे वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म के टक्कर में लार्ज स्केल वीडियो कॉलिंग लाने की तैयारी में है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में V19 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में डुअल पंचहोल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट 8GB रैम के 128GB मेमोरी दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है.
16MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Honor 9X Pro लॉन्च, जानें कीमत
Honor 9X Pro को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. ये Huawei के सब-ब्रांड Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. ये देश का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें गूगल मोबाइल सर्विस की जगह Huawei मोबाइल सर्विस (HMS) दिया गया है. यानी इसमें गूगल प्ले स्टोर की जगह हुआवे की ऐप गैलरी मिलेगी. साथ ही इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मौजूद है.
aajtak.in