Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Apple के एफोर्डेबल iPhone SE 2020 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और भारतीय कीमत का ऐलान भी किया गया था. हालांकि, ऐपल ने अभी भारत में इसकी उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी नहीं दी थी. अब ऐसा लग रहा है कि iPhone SE सेकेंड जनरेशन को जल्द ही भारत में सेल में उपलब्ध कराया जाएगा, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इसका टीजर पेज जारी कर दिया गया है.

Advertisement

भारती एयरटेल ने तीन नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 200 रुपये के अंदर है और ये चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध हैं. इन प्लान्स में 28 दिनों से भी कम वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी. ये प्लान्स एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं.

कोरोना महामारी के बीच इंडिया टुडे समूह द्वारा ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आज दिन भर इसमें मोदी सरकार के 17 मंत्री शामिल होंगे और आने वाली चुनौतियों और सरकार के एक्शन प्लान पर अपनी बात रखेंगे. इसी क्रम में ‘आरोग्य’ यंत्र में जीत का मंत्र सेशन में आज मोदी सरकार में कानून, आईटी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए. उन्होंने चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इंडियन वॉट्सऐप बनाने पर भी काम रही है.

Poco ने ये कंफर्म कर दिया है कि 12 मई को POCO F2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. अब तक सिर्फ ये कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी POCO F2 Pro की घोषणा कर सकती है. हालांकि, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नाम की भी घोषणा कर दी है. नए स्मार्टफोन को POCO F1 के अपडेट के तौर पर पेश किया जाएगा और इसमें फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन्स दिए जाने की उम्मीद है.

Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max को आखिरकार 12 मई को पहली सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. ये जानकारी शाओमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में दी है. याद के तौर पर बता दें Redmi Note 9 Pro Max की पहली फ्लैश सेल 25 मार्च को होनी थी. हालांकि, कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कंपनी ने सेल को पोस्टपोन कर दिया था. वहीं, रेगुलर Redmi Note 9 Pro को अब तक कुछ सेल्स में उपलब्ध कराया जा चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement