Tech Wrap: यहां जानें शुक्रवार की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2020,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-1 है. इस कंपनी पर अपने ही यूजर्स की जासूसी करने का आरोप लग रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा कंपनी अपने सर्वर पर भेज रही है.

Advertisement

Vodafone Idea द्वारा अब चुनिंदा यूजर्स को 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है. ये फ्री बेनिफिट्स ग्राहकों को सात दिनों की वैलिडिटी के साथ ऑफर किए जा रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को कुल 14GB डेटा का फायदा मिलेगा.

Apple आम तौर पर अपने स्मार्टफोन्स सितंबर में लॉन्च करता है. हालांकि इस बार कंपनी ने बीच में ही एक मिड रेंज iPhone SE लॉन्च किया है. बहरहाल iPhone 12 की कीमतें, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में लीक्स आने शुरू हो गए हैं.

Apple के बाद Google अब एक मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी 22 मई को एक ऑनलाइन इवेंट में Pixel 4a लॉन्च कर सकती है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से Google I/O फहले ही कैंसिल किया जा चुका है, जहां कंपनी इसे लॉन्च करने वाली थी.

Advertisement

कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में चल रहे लॉकडाउन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को बूस्ट दिया है. अब रिलायंस जियो भी इस स्पेस में आने की तैयारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement