Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साइबर हमलों के जोखिम को रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के हमले भारत की आर्थिक वृद्धि की दशा और दिशा बिगाड़ सकते हैं और उसके अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं.

कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने Galaxy Note 8 को लॉन्च किया था और सैमसंग अब धीरे-धीरे डुअल कैमरा सेटअप वाले पोर्टफोलियो को विस्तार देता जा रहा है. कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy J7+ को थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Advertisement

मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिस्किला चान को फेसबुक पर अब ब्लॉक नहीं किया जा सकता है. उनके प्रोफाइल को बहुत बार ब्लॉक किया गया, जिसके कारण सोशल मीडिया की इस दिग्गज कंपनी ने यह कदम उठाया है.

WhatsApp बिजनेस की भारत में टेस्टिंग शुरू, वेरिफाई हुआ अकाउंट

पिछले कुछ महीनों से खबर थी कि व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए एक अलग ऐप लॉन्च कर सकता है. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी भी दी थी कि ऐप में वेरिफाइड अकाउंट्स की शुरुआत की जाएगी. यानी कंपनियां आधिकारित वेरिफाइड अकाउंट्स के जरिए ग्राहकों से संवाद कर पाएंगे.

Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo X20 की जानकारियां अब सामने आने लगी हैं, हाल ही में इसे फुटबाल वर्ल्ड कप 2018 के पोस्टर में देखा गया है. स्मार्टफोन्स में आजकल बेजेल लेस और फुल स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड में है. इसी ट्रेंड में कंपनी भी अपना ध्यान लगा रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »