Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं. नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

चीनी अधिकारियों ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने 50 करोड़ यूआन (करीब 7.95 करोड़ डॉलर) के iPhone की तस्करी देशभर में ड्रोन के जरिए की है.

Advertisement

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री का आंकड़ा बीते वित्त वर्ष 2017-18 में 75 लाख पार कर गया. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली कंपनी है. कंपनी ने 2016-17 में कुल 66.6 लाख मोटरसाइकल्स और स्कूटर बेचे थे.

Gmail जिसने इलेक्ट्रॉनिक मेल की दुनिया ही बदल कर रख दी, आज इसका जन्मदिन है. आज Gmail पूरे 14 बरस का हो चुका है. इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2004 में Paul Buchheit ने की थी. जीमेल के दुनियाभर में 1 अरब से भी ज्यादा अकाउंट हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि साइट का लोगो लॉन्चिंग की एक रात पहले तैयार किया गया था.

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है. हैक की गई वेबसाइट में पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा है. साथ ही इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा गया है. हैक करने की जिम्मेदारी ब्लैकस्कॉर्पियन नाम के ग्रुप ने ली है.

Advertisement

इटली की सुपरबाइक कंपनी Ducati की इस साल देश में चार मॉडल पेश करने की योजना है. इसके जरिए कंपनी देश में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजूबत करना चाहती है. कंपनी की इस साल नए मॉडल पेश कर नए सेक्शन में प्रवेश करने की योजना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement