गूगल हर सेकेंड कर रहा है लगभग 100 स्कैम विज्ञापनों का सफाया

टेक कंपनी गूगल प्रति सेकेंड लगभग 100 स्कैम विज्ञापनों का सफाया कर रही है. जल्द ही कंपनी वेरिफिकेशन प्रोग्राम भी करेगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल उसकी नीतियों और नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण प्रति सेकेंड लगभग 100 स्कैम विज्ञापनों को हटा रही है और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए जल्द ही वेरिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करेगी.

द वाल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट पब्लिश की कि स्कैमर्स सर्च एड की खरीदारी कर रहे हैं और ऐपल इंक जैसी कंपनियों के लिए अधिकृत सर्विस एजेंट होने की नकल कर रहे हैं. इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद गूगल ने शनिवार को कहा कि कंपनी स्कैम आर्टिस्ट्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

गूगल के ग्लोबल प्रोडक्ट पॉलिसी के निदेशक डेविड ग्राफ ने कहा, 'पिछले साल अकेले ही हमने हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाले 3.2 अरब विज्ञापनों को हटाया था. ये 100 से ज्यादा विज्ञापन प्रति सेकेंड होता है.'

उन्होंने कहा, 'हम लगातार नए कदम उठा रहे हैं. हमने स्कैम एड की बढ़ती संख्या दर्ज की है और वैश्विक रूप से इस श्रेणी में विज्ञापनों को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है.' आने वाले कुछ महीनों में गूगल वेरिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करेगा, जिससे ऐसे विज्ञापनों को पहले ही रोका जा सके.

गूगल ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता बेहतर विज्ञापन माहौल कायम रखना है और इसका मतलब लोगों को भ्रामक, अनुचित और हानिकारक विज्ञापनों से बचाना है.' स्कैमर्स द्वारा गलत विज्ञापन तैयार करने के लिए गूगल के एड सिस्टम का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद ये कदम उठाया गया.

Advertisement

(इनपुट-आईएएनएस)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »